मेनू
News

चौथे दिन 27 जनवरी को 17 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन‌‌

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

चौथे दिन 27 जनवरी को 17 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन‌‌ 

प्रमुख नामांकन करने वालों में सतपाल महाराज चौबट्टाखाल,नवल किशोर पौड़ी, कोटद्वार आम आदमी पार्टी से अरविंद वर्मा, निर्दलीय महिमा चौधरी व सुनील बहुखंडी  


उत्तराखंड विधानसभा  निर्वाचन- 2022 के तहत  21 जनवरी, 2022 से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन 27 जनवरी को 17 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किए गए । वहीं जिले की समस्त विधानसभाओं के लिए 11 नामांकन पत्र और बिके, जिसमें पौड़ी विधानसभा के लिए 02  श्रीनगर विधानसभा 02, लैंसडाउन विधानसभा 02, कोटद्वार 02, यमकेश्वर 01 तथा चौबट्टाखाल के लिए 02 नामांकन पत्र प्रत्याशियों द्वारा खरीदे गए।

     नामांकन करने वालों में श्रीनगर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के गजेंद्र सिंह चौहान ने दूसरे सेट में नामांकन करवाया। चौबट्टाखाल विधानसभा से भाजपा पार्टी से सतपाल महाराज, आम आदमी पार्टी से दिग्मोहन नेगी, आम आदमी पार्टी से मंजू नेगी, उत्तराखंड रक्षा मोर्चा शेखर नेगी तथा निर्दलीय से रामेंद्र भंडारी, अरुण पोखरियाल तथा अश्वनी गुसाईं, लैंसडाउन विधानसभा उत्तराखंड रक्षा मोर्चा पार्टी से रमेश चन्द्र सिंह, उत्तराखंड क्रांति दल से आनंद प्रसाद जुयाल, आम आदमी पार्टी से नरेंद्र गिरी, कोटद्वार विधानसभा  आम आदमी पार्टी से अरविंद वर्मा, निर्दलीय सुनील बहुखंडी, निर्दलीय महिमा चौधरी, आम आदमी पार्टी से ज्योति देवी, यमकेश्वर विधानसभा समाजवादी पार्टी से वीरेंद्र प्रसाद तथा पौड़ी विधानसभा कांग्रेस पार्टी से नवल किशोर द्वारा नामांकन पत्र जमा किया गया।

  अभी तक ऑनलाइन नामांकन शून्य 
इधर सुविधा पोर्टल से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑनलाइन नामांकन शून्य तथा पार्टियों द्वारा प्रचार-प्रसार हेतु  04  परमिशन ली गई है। अभी तक कुल 39 परमिशन संबंधित प्रत्याशियों द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से ली गई है।
     नामांकन कक्षों, वेब कास्टिंग, एमसीएमसी कंट्रोल रूम तथा सी विजिल कंट्रोल रूम, चाक-चौबंद


 जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने नामांकन कक्षों, वेब कास्टिंग, एमसीएमसी कंट्रोल रूम तथा सी विजिल कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय में स्थापित वेबकास्टिंग कक्ष में नियमित रूप से विद्युत आपूर्ति सुचारू हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने नामांकन कक्ष में निरीक्षण कर संबंधित आरओ को निर्देशित किया कि प्रत्याशियों को सही रूप से फार्म भरवाना सुनिश्चित करें तथा उन्हें उसकी जानकारी भी दें। उन्होंने नामांकन कक्षों में हो रही वीडियो ग्राफ की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को वीडियो ग्राफ उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने एमसीएमसी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर संबंधित कार्मिकों से  सोशल मीडिया तथा टीवी पर प्रत्याशियों द्वारा प्रचार संबंधित जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से प्रत्याशियों के सोशल मीडिया अकाउंट चेक करते रहे। साथ ही उन्होंने प्रतिदिन हो रही पेपर कटिंग का निरीक्षण भी किया।


उपवा के तहत कोटद्वार पुलिस परिवार द्वारा सामूहिक रूप में हर्षोल्लास  से मनाया गणतंत्र दिवस 

उत्तराखंड पुलिस परिवार के कल्याण हेतु गठित उत्तराखंड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा डॉ अलकनंदा अशोक  के निर्देशन एवं जिला अध्यक्ष उपवा प्रियंका चौहान जी के आदेशानुसार नोडल अधिकारी उपवा पुलिस उपाधीक्षक  मनीषा जोशी के पर्यवेक्षण में पुलिस परिवारजनों के बच्चों व महिलाओं के लिए 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोटद्वार कोतवाली परिसर में पुलिस परिवार के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व बन गेम आयोजित किए गए।  पुलिस परिवार के 3 से 15 वर्ष के बच्चों के द्वारा जलेबी प्रतियोगिता, नींबू चम्मच, जोड़ा जंपिंग आदि प्रतियोगिता भी आयोजित की गई वहीं महिलाओं द्वारा म्यूजिक चेयर में प्रतिभाग किया गया।  कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।  साथ ही इस अवसर पर  कोटद्वार सर्किल के समस्त कार्यालय स्टाफ व कोतवाली कोटद्वार के स्टाफ के बीच मैत्री रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।  गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों द्वारा बड़ी खुशी और लगन से प्रतिभाग किया गया तथा हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस को मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें