मेनू
News

चुनाव नजदीक आते ही कोटद्वार कांग्रेस को महिला कांग्रेस के भरोसे जिंदा करने की कोशिश शुरू

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

  युवा मांगे रोजगार, पहाड़ मांगे विकास, उद्घोश के साथ कांग्रेस की पदयात्रा गांवों की ओर

मिशन २०२२, पहाड़ बचाओ, कांग्रेस लाओ

 पहाड़ की दुर्गति का जिम्मेदार, भाजपा सरकार- रंजना

कोटद्वार। कांग्रेस मिशन “2022 कांग्रेस लाओ, पहाड़ बचाओ” पदयात्रा लैंसडाउन विधानसभा के विकासखंड जयहरी खाल की ग्राम सभा गुनियाल ल्लूठीया ग्राम सभा मन्थला, ग्राम सभा ढक्सून में पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस जनों ने गांव गांव पहुंचकर वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियां और प्रदेश को घोर बर्बादी की ओर ले जाने के आरोपों के साथ बीजेपी सरकार का कड़ा विरोध जताया। कार्यक्रम में पूर्व में प्रदेश में कांग्रेस की सरकारों के कार्यकाल में विकास से जोड़ने की अनेकों योजनाओं को जनता के बीच रखा। कांग्रेश नेत्री रंजना रावत की अगुवाई में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों मनमोहन सिंह असवाल, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जयहरी खाल होशियार सिंह नेगी आदि कांग्रेस जनों के दिशा निर्देशन में यह पदयात्रा का कारवां गांव गांव और मोहल्ले मोहल्ले में जाकर लोगों को जागरूक करने और अपने अधिकारों के प्रति लामबंद होकर वर्तमान में जन विरोधी सरकार को बेनकाब कर उखाड़ फेंकने का आवाहन कांग्रेस नेत्री रंजना ने पहाड़ की आम जनता से किया। कांग्रेस नेत्री रंजना की पहाड के युवाओें की पीड़ा की मुहिम में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों व ग्रामीणों ने शिरकत की। कांग्रेस नेत्री रंजना रावत को ग्रामीणों ने जगह-जगह जोरदार मिले समर्थन के चलते क्षेत्रीय जनता द्वारा भव्य स्वागत किया।  रंजना ने अपने उद्बोधन में जगह-जगह युवाओं के भविष्य और पहाड़ का अवरुद्ध विकास, पलायन साढ़े 4 सालों में जो पहाड़ की दुर्गति के लिए  भाजपा विधायक की क्षेत्र उपेक्षा, भाजपा सरकार की जन विरोधी सोच को जिम्मेदार बताया।  

चुनाव नजदीक आते ही कोटद्वार कांग्रेस को महिला कांग्रेस के भरोसे जिंदा करने की कोशिश शुरू

 कोटद्वार कांग्रेस महिला कांग्रेस संगठन के भरोसे

कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने भी संभाली कमान


कोटद्वार। 2022 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कोटद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिंदा करने के प्रयास शुरू हो गए हैं। साढ़े चार साल पूर्व भाजपा द्वारा शिकस्त मिलने से मिले सदमे में उबरने में कोटद्वार कांग्रेस को पूरे साढ़े चार साल लग गए। इन साढ़े चार सालों में भाजपा सरकार द्वारा सैकड़ों गलतियां की, लेकिन कोटद्वार में कांग्रेस का संगठन कुछ व्यक्ति विशेष लोगों की निजी प्रोपर्टी के चलते तीतर बित्तर हो गया। कांग्रेस संगठन को ढूंढने से भी कार्यकर्ताओं की टीम नहीं मिल पा रही थी। इसी के चलते कोटद्वार में भाजपा सरकार की खामियों को आम आदमी पार्टी कुछ विरोध करती नजर आई। राज्य संगठन में कांग्रेस के परिवर्तन के बाद कोटद्वार में कांग्रेस को पुनर्जीवित करने का बीड़ा उठाया है या फिर कांग्रेस सेवादल के कुछेक कार्यकर्ताओं की टीम ने कोटद्वार में कांग्रेस का झंडा बुलंद करने का बीड़ा उठाया है।

  साढ़े 4 वर्षों तक कुंभकरण की नींद सोने वाली विपक्षी पार्टी कांग्रेस अब 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए सड़कों पर उतर कर महिला कांग्रेस और कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं को लेकर विपक्ष  की भूमिका अदा कर रही है। कुंभकरण की नींद सोना इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि कोटद्वार विधानसभा में साढे 4 वर्षों में भाजपा सरकार में कोटद्वार विधानसभा पूरी तरह विकास की पटरी से उतर कर माफियाओं के चंगुल में जा फंसी है और विकाश के नाम पर कोरी घोषणाओं के अलावा कोटद्वार को कुछ नही मिला। अगर विपक्ष मजबूत होता तो अवश्य ही विकाश को पंख जरूर लगते, लेकिन ऐसा नही हुआ। विपक्ष ने अपनी भूमिका भी पूरी तरह संदिग्ध ही रखी और जनता से जुड़ा हुआ कोई भी मुद्दा नही उठाया अगर समय रहते हैं विपक्ष अपनी भूमिका बखूबी निभाता तो आज कोटद्वार विधानसभा खुर्द बुर्द नहीं होती। विधानसभा चुनाव को नजदीक देखते हुए आम आदमी पार्टी के प्रभाव से डरी हुई कांग्रेस पार्टी जनता के दिलों में उतरने के लिए कोशिश करती नजर आ रही है। इसी को लेकर शुक्रवार को महिला कांग्रेस के नेतृत्व में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती मंहगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, युवाओं के लिए रोजगार की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें