रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
चमत्कार को नमस्कार
कोटद्वार में नंदी महाराज भक्तों पर मेहरबान
नंदी महाराज की मूर्ति के दूध पीने की घटना से मंदिर में भक्तों की भीड़
कोटद्वार। चमत्कार को नमस्कार, जी हाँ कुदरत का करिश्मा कहें या ईश्वर की महत्ता, कभी कुछ ऐसी घटनाएँ घटित हो जाती है जो अविश्वसनीय अथार्त जिन पर विश्वास करना आसमान से तोड़ लाने जैसा लगता है। लेकिन विज्ञान के इस युग में जहाँ मनुष्य चांद पर, मंगल पर पहुँच गया हो, सूरज को भी अपनी मुट्ठी में लेने लगा हो तो अविश्वसनीय भी विश्वनीय लगने लगता है, उस पर प्रमाणिक घटना कैमरे में कैद हो जाए तो शक की गुंजाइश भी समाप्त हो जाती है।
ऐसे ही एक चामत्कारिक, अविश्वसनीय घटना कहें या ईश्वरीय चमत्कार। जब कोटद्वार के वार्ड नं. 1 ग्रास्टनगंज स्थित शिव मंदिर में सुबह के समय रोजाना की तरह पूजा अर्चना करने पहुंचे तो मंदिर में विराजमान नंदी की मूर्ति को दूध पिलाने लगे तो नंदी महाराज की मूर्ति भक्त द्वारा पिलाए जा रहे दूध को पीने लगे। भक्त ने पहले तो इसे सामान्य रूप में लिया, पुनः दूध पिलाने पर फिर दूध पीने की घटना से भक्त भौचक रह गया। दूध पीने की घटना भक्त द्वारा आसपास के लोगों, मित्रों व रिश्तेदारों को बताई तो मंदिर में भक्तों का तांता लगने लगा। मंदिर में सुबह से भक्तों में नंदी को दूध पिलाने की होड़ मची हुई है।