मवाकोट में धूमधाम से मनाया गया गेंद मेला, कोटद्वार के कौथगेरों ने जीती गिंदी
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार के मवाकोट में मकर सक्रांति के अवसर पर गेंद मेला विधिविधान के साथ मनाया गया। गुरूवार दोपहर के बाद खेली गई पारम्परिक गिन्दी को कोटद्वार के कौथगेरों ने जीता।
शंकरदत्त जोशी गेंद मेला आयोजन समिति द्वारा इस वर्ष कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए औपचारिक रूप से मनाने का निर्णय लिया था। आयोजन समिति द्वारा गेंद मेले के दिन प्रात: मेलास्थल पर पारम्परिक ध्वजा का पूजन कर गिन्दी का अभिनंदन किया गया। इसके बाद दोपहर को पारम्परिक रूप से गिन्दी खेल खेला गया। जिसमें कोटद्वार के कौथगर मोटाढ़ाक के कौथगेरों को हराकर गिन्दी को अपने पाले में लाकर विजयी हुए। मेला समिति ने विजयी कौथगरों को ट्रॉफी भेंट कर युवाओं से उत्तराखंड की इस गौरवशाली परम्परा के संरक्षण और संवर्धन में आगे आने का आह्वान किया। मेला समिति ने इससे पूर्व कोविड संक्रमण से देशवासियों को बचाते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले कोरोनावीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान का स्मरण किया। इस मौके पर भाजपा नेता राज गौरव नौटियाल, आयोजन समिति के अध्यक्ष शशिकांत जोशी, संरक्षक हरेन्द्र मणि जोशी, सुभाष कोठारी,प्रमोद डोबरियाल,पार्षद दीपक लखेड़ा, प्रमोद बहुखंडी, राजेश रावत, पितृशरण जोशी, श्रीकांत जोशी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
फरार ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोटद्वार। विगत बुधवार को बालभारती स्कूल के गेट के निकट मोटर साईकिल को टक्कर मारकर फरार आरोपी ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना कोतवाली पुलिस ने बताया कि वादी वीर सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी करीमपुर बमनोली, थाना- मण्डवार ,जिला बिजनौर उ0प्र0 द्वारा कोतवाली कोटद्वार में तहरीर दी कि विगत 13 जनवरी 2021 को उसका पुत्र मनोज कुमार अपने भांजे के साथ अपनी मो0 सा0 सं0 यूपी 20एयू 4854 हीरो स्पेण्डर से अपने निवास दुर्गापुरी जा रहे थे तो उमराव नगर में बाल भारती स्कूल गेट के सामने मोटढ़ाक की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर जिसे उसका चालक बहुत तेजी और लापरवाही से चला रहा था उसके बेटे की मो0सा0 पर जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमे उसका पुत्र की मौके पर ही मृत्यु हो गयी व अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0 17/2021 धारा 279/304 ए/388/427 भदवि0 बनाम जितेन्द्र पंजीकृत किया गया। अभियोग की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कु0पी0 रेणुका देवी द्वारा अभियोग के शीघ्र निस्तारण हेतु आदेशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार प्रदीप कुमार राय के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अनिल कुमार जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार नरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में उ0नि0 विकसित पंवार मय पुलिस टीम द्वारा पतारसी सुरागरसी कर अभियुक्त जितेन्द्र मोहन नेगी निवासी ग्राम- नन्दपुर थाना कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल को मय ट्रैक्टर ट्रोली के मावाकोट मोटाढ़ाक कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पौड़ी इलेवन को पीटकर फाइनल में जगह बनाई जी आर आर सी ने
GRRC व यूथ गढ़वाल के मध्य खेला
खेला जाएगा फूटबॉल का फाइनल
कोटद्वार।स्थानीय मिनी स्टेडियम मोटाढाक में आज सम्पन्न हुए मुकेश बिष्ट मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता 2021 का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला पौड़ी इलेवन व GRRC के मध्य खेला गया ।इसने पूर्व मुख्य अतिथि रि डिप्टी कमांडेंट BSF श्री आलम सिंह बिष्ट एवं सहायक कमांडेंट रि हृदयराम धौंडियाल ने दोनों टीमो के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया ।दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के पहले हॉफ में GRRC के शुमेश कोठारी की ओर से एक शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी ,पौड़ी की टीम पहले हाफ में गोल उतारने में सफल नही हो सकी।
मैच के दूसरे हाफ में पौड़ी इलेवन की ओर से रोहित नेगी ने एक शानदार गोल कर मुकाबले में वापसी की निर्धारित समय की समाप्ति तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा । इस प्रकार यह मुकाबला अतिरिक्त समय मे चले गया अतिरिक्त समय के पहले हाफ में GRRC की ओर से
शुमेश कोठारी ने एक गोल कर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी , मैच में आर्मी बॉयज की ओर से दोनों गोल सुमेश कोठारी ने ही किये पौड़ी इलेवन ने 2-1 से पिछड़ने के बाद मैच में बने रहने के लिए कई प्रयास किये किंतु परिणाम में बदलने में नाकाम रहे ,इसप्रकार आर्मी बॉयज ने पौड़ी इलेवन को 2-1 परास्त कर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया । कल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला GRRC व यूथ गढ़वाल के मध्य खेला जायेगा व पुरुष्कार वितरण समारोह भी आयोजित होगा ।
अवसर पर हरीश वर्मा, सुधींद्र नेगी , डा मनोज अग्रवाल , ललित जुयाल , विक्की गोयल, श्रीमती लक्ष्मी रावत , गुड़िया नेगी, पार्षद अमित नेगी , गुडडू सिंह चौहान मुख्य रुप से उपस्थित थे।निर्णायक मंडल में रजत नेगी ,शिवा चौधरी ऋतिक नेगी , व आखों देखा हाल मेहरबान नेगी व तरुण इस्टवाल ने सुनाया ।
कोटद्वार में कुमाऊं के लोगों ने मनाया घुघूती त्योहार
कोटद्वार के कोटड़ीढांग से सिगड्डी मोटाढांक कलालघाटी हल्दुखाता और शहरी क्षेत्र में रहने वाले कुमाऊनी लोगों ने मकर संक्रांति के अवसर पर कुमाऊं में मनाया जाने वाला प्रमुख त्योहार घुघूती संक्रांति को खूब धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कुमाऊं के लोगों ने अपने घरों में घुघूती पकवान बना कर त्यौहार को और उसकी महत्ता को जीवित बनाए रखा। बताते चलें कि कोटद्वार गढ़वाल में भी कुमाऊं के अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, और चम्पावत जिले सहित कुमाऊं के कई स्थानों के काफी लोग कोटद्वार में निवास करते हैं। यह कुमाऊनी परिवार अंग्रेजों के समय से कोटद्वार में बसे हुए हैं, तब से यह कुमाऊं की संस्कृति को बनाए रखने में लगातार कामयाब भी रहे हैं। घुघूती त्योहार के अवसर पर कुमाऊं में बहुत सी जगह परंपरा है कि सुबह उठ कर बच्चे ठंडे पानी से स्नान कर अपने आस-पड़ोस के लोगों में नाते रिश्तेदारों में प्रणाम करने जाते हैं उसके बदले परिवार के बुजुर्ग और बड़े लोग छोटे बच्चों को अपनी क्षमता अनुसार पैसे,गुड़ या मिठाई देते हैं। इसलिए बच्चे इस त्यौहार का पूरे साल भर तक इंतजार भी करते हैं। इस वर्ष भी है परंपरा बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ मनाई।इस बार कोटद्वार के कुमाऊं निवासियों ने अगला मकरसंक्रांति पर्व सामूहिक रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है।


