मेनू
News

ग्रीन आर्मी देवभूमि उत्तरारखंड रायफल मैन मंदीप सिंह रावत के शहादत दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

ग्रीन आर्मी देवभूमि उत्तरारखंड  रायफल मैन मंदीप सिंह रावत के शहादत दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित

 पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रक्त दान के लगातार समर्पण भाव से कार्य कर रही सामाजिक संस्था ग्रीन आर्मी द्वारा शहीद मंदीप सिंह रावत के शहादत दिवस पर विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्र-छात्राओं के बीच ड्राइंग, पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की। सफल छात्र छात्र-छात्राओं को वृक्षारोपण के संदेश के साथ पुरूस्कारों से शुक्रवार को मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर में अतिथियों से सम्मानित किया।

शुक्रवार को ग्रीन आर्मी देवभूमि उत्तरारखंड स्वयंसेवको द्वारा मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोटद्वार में अमर बलिदानी मरणोपरांत सेना मैडल शहीद रायफल मैन मंदीप सिंह रावत के शहादत दिवस के उपलक्ष में विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया एवं शहीद मंदीप सिंह रावत जी की स्मृति में रुद्राक्ष पौधे का रोपण भी किया गया।

 सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिये मुख्य अथिति शहीद मंदीप सिंह रावत की माता जी  श्रीमती सूमा देवी जी एवं दलजीत सिंह (आधार शिला रक्त दान समूह), मंजू देवी, विशिष्ट अतिथि कैप्टन गबर सिंह बिष्ट,सक्षम संस्था के सचिव विपुल उनियाल,विद्यालय के प्रधानाचार्य संरक्षक चंदन सिंह नकोटी, मीडिया ग्रुप से मनोज नौडियाल व ग्रीन आर्मी देवभूमि के स्वयंसेवको द्वारा  विजयी प्रतिभागियो को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि कैप्टन गबर सिंह बिष्ट द्वारा शहीद मंदीप रावत को नमन करते हुए कहा कि शहीद मंदीप की शहादत पर प्रत्येक भारतीय को गर्व  है।   प्रत्येक सैनिक का जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित होता है । हर किसी को तिरंगा नसीब नही होता ।   आधार शिला रक्त दान समूह के प्रमुख दलजीत सिंह द्वारा रक्तदान के महत्व को बताया गया व शहीद जवान के प्रति त्याग समर्पण व्यक्त किया। ग्रीन आर्मी के कोषाध्यक्ष उत्कर्ष नेगी द्वारा ग्रीन आर्मी से जुड़े समस्त क्रियाकलापों को विद्यार्थियों को बताया व समाज में आदर्श स्थापित करने के लिये अपने जवानों की स्मृति को हमेशा स्मरण करने के लिये अपना सहयोग प्रदान करने के विषय पर कहा गया एवं ग्रीन आर्मी के अध्यक्ष द्वारा समस्त विद्यालय परिवार जनो शहीद मंदीप सिंह रावत के परिजनों व कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियो सहित समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं अमर शहीद मंदीप सिंह रावत  शहादत दिवस पर उनकी स्मृति को इसी प्रकार मनाने के लिये, सभी विद्यार्थियो द्वारा संकल्प लिया गया। 

 कार्यक्रम को सफल संम्पन्न करने के लिये ग्रीन आर्मी देवभूमि के अध्यक्ष शिवम् नेगी, कोषाध्यक्ष उत्कर्ष नेगी संस्थापक सदस्य स्वयंसेवक ज्योति सजवाण, सत्येन्द्र गुसाई, सुशांत कोहली, शालिनी नेगी, ईशा चौधरी, व समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

संबंधित खबरें