मेनू
News

ग्राम प्रधान पर फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के बल पर प्रधान पद हथियाने पर नोटिस

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

  ग्राम प्रधान पर फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के बल पर प्रधान पद हथियाने पर नोटिस 

   पौड़ी/द्वारीखाल. उत्तराखंड में लगता है धोखाधड़ी, छलकपट, गैरकानूनी क्रियाकलाप मजबूत जडें पकड़ चुका है. गैरकानूनी और फर्जीवाड़ा कर नौकरियां पाना, सत्ता के गलियारे तक पहुंचने के लिए कानून को ढेंगा दिखाना इन लोगों के लिए मामूली बात है. ऐसे ही फर्जीवाड़ा कर सत्ता की कुर्सी तक पहुचने वाले ग्राम प्रधान का मामला प्रकाश में आया है. मामला पौड़ी गढ़वाल जिले के द्वारीखाल विकास खंड में फर्जी प्रमाण पत्रों के बलबूते प्रधान पद हथियाने पर जिलाधिकारी पौड़ी द्वारा सत्यता प्रमाणित करने हेतु ग्राम प्रधान को नोटिस जारी किया गया है.

मामला पौड़ी जिले के द्वारीखाल विकास खंड के घण्डालू ग्राम सभा के प्रधान का है. प्रधान के हाई स्कूल के फर्जी प्रमाण पत्र की शिकायत उनके ही ग्राम निवासी शिव सिंह रावत की शिकायत पर वर्तमान ग्राम प्रधान राजेन्द्र सिंह रावत के उत्तर प्रदेश मेरठ जिले के दौराला स्थित SRS Sec School से वास्तविकता की जानकारी ली गई तो विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा जानकारी दी गई कि राजेन्द्र सिंह के प्रमाणपत्र उनके विद्यालय से जारी नहीं किए गए. विद्यालय द्वारा ग्राम प्रधान राजेन्द्र सिंह के फर्जी प्रमाण पत्रों की शिकायत शिव सिंह रावत द्वारा जिलाधिकारी पौड़ी सहित सीडीओ पौड़ी, जिला शिक्षा अधिकारी पौड़ी को की गई. शिकायत पत्र का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी पौड़ी द्वारा ग्राम प्रधान घण्डालू राजेन्द्र सिंह रावत से उनके शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की सत्यता हेतु नोटिस जारी किया गया है साथ जिला विकास अधिकारी, जिला शिक्षाधिकारी पौड़ी सहित खंड शिक्षा अधिकारी द्वारीखाल से भी सत्यता हेतु सूचना दी गई है.

संबंधित खबरें