मेनू
News

गैरेया दिवस पर शिक्षक का सम्मान

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 गैरेया दिवस पर शिक्षक का सम्मान 

  कोटद्वार। विश्व गौरेया दिवस के अवसर पर सोमवार को कोटद्वार में एक निजी बारातघर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गौरेया दिवस को पक्षी बचाव दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ श्री गुरुरामराय पब्लिक स्कूल व सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना से किया। तत्पश्चात लंबे समय से गौरेया संरक्षण का कार्य कर रहे शिक्षक दिनेश कुकरेती ने लोगों से गौरेया के साथ ही अन्य लुप्त हो रहे पक्षियों को बचाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया। मौके पर उन्होंने 1000 से अधिक गौरेया घोसलों का निःशुल्क वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडी समिति अध्यक्ष सुमन कोटनाला ने उनके कार्य की प्रशंसा की।  शिक्षक दिनेश कुकरेती को पक्षी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर जयदेवभूमि फाउंडेशन व महिला पतंजलि संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चंद्रमोहन कुकरेती, संतोष तिवारी, रंजना रावत, दलजीत सिंह, शोभा रावत और योगंबर रावत सहित कई लोग मौजूद रहे।

वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे पर  कार्यक्रम आयोजित

   पौड़ी.स्वास्थ्य विभाग की ओर से वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे पर सीआरसी चढ़धार ,सत्यखाल पौड़ी में जागरूकता हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दंत चिकित्सक डॉ शशांक उनियाल ने बच्चों को ओरल हेल्थ से संबंधित दांतों की सफाई एवम दांतों से जुड़ी बीमारियों और उनसे बचाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार की थीम “be proud of your mouth” का उद्देश्य हमारे मौखिक स्वास्थ्य की देखभाल के महत्व पर ध्यान केंद्रित करना है। 

           आयोजित कार्यक्रम में दंत चिकित्सक डॉ शशांक उनियाल ने कहा कि हमें अपने दांतों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सांसों में यदि बदबू आ रही हो, जीभ सफेद है, जीभ पर किसी तरह के छाले हैं, मसूड़ों से खून निकलता हो, दांतों में दर्द व सड़न हो तो तुरंत दंत चिकित्सक को दिखाना चाहिए। मुंह में होने वाले विभिन्न परेशानियां मुंह के कैंसर का कारण बन सकती हैं, इसलिए दांतों में होने वाले रोगों से बचने के लिए हमे अधिक चीनी वाले पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए,इसके साथ ही शराब, पान मसाला, तंबाकू, अधिक ठंडे व गरम पदार्थ नही खाने चाहिए, दिन में दो बार ब्रश करने के साथ भोजन में डेरी प्रोडक्ट, ड्रायफ्रूट्स को शामिल करना चाहिए। दांतों में किसी भी तरह की कोई समस्या न हो तो तुरंत चिकित्सक को दिखाना चाहिए। कार्यक्रम में 60 बच्चों की ओरल स्क्रीनिंग की गई इसके साथ ही जन जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार सामग्री भी वितरित की गई।

     आयोजित कार्यक्रम में शिक्षिका रोशनी कुंवर, डेंटल हाइजिनिस्ट राखी, सिद्धार्थ, रितिका एवम अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें