मेनू
News

गलियों मुहल्लों में पुलिस के द्वारा हेलमेट न पहनने पर चालान किए जाने का व्यापारियों का कड़ा विरोध

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संगठन के मांगो के समर्थन में आए कई संगठन, दिया समर्थन 

नगर महापौर, हेमलता नेगी, सहित आम आदमी पार्टी, पार्षद उतरे समर्थन में

कोटद्वार। देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संगठन के 19 अगस्त से चल रहे 11 सूत्री मांगो के समर्थन में विभिन्न संगठनों द्वारा मंगलवार को  समर्थन पत्र दिया गया । इसमें  उत्तराखण्ड कलेक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष श्री बीघा लाल आर्य , कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल संघ के मंडलीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह बिष्ट, कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल संघ के जिला उपाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र नेगी ने देवभूमि कर्मचारी उत्तराखण्ड सफाई संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार जी को समर्थन पत्र सौंपा । समर्थन पत्र में कहा गया कि अगर  सफाई कर्मचारियों को न्यायोचित मांगों को लेकर जल्द कोई कार्यवाही नहीं होती तो  मिनिस्ट्रियल संघ सफाई कर्मचारियों के हड़ताल के समर्थन में कार्य बहिष्कार करेगा ।

 इस अवसर पर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल, प्रांतीय प्रेस सचिव डॉ कमलेश कुमार मिश्र, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के मंडलीय अध्यक्ष जयदीप रावत, मोर्चा के मंडलीय संरक्षक जसपाल रावत जी ने भी सफाई कर्मचारी संघ के आंदोलन को समर्थन दिया। 

कोटद्वार नगर निगम की महापौर और कुछेक पार्षदों ने भी सफाई कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों को न्यायोचित बताते सफाई कर्मचारियों को अपना पूर्ण समर्थन और हरसंभव सहयोग देने की बात कही है।

सफाई कर्मचारियों के समर्थन में आम आदमी पार्टी भी पूर्ण समर्थन, सहयोग तथा संघर्ष में साथ खड़े रहने के वादों के साथ मैदान में उतर चुकी है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के अरविंद वर्मा, राजेन्द्र जजेडी सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी के साथ सफाई कर्मचारियों को समर्थन दिया।

गलियों  मुहल्लों में पुलिस के द्वारा हेलमेट न पहनने पर चालान किए जाने का व्यापारियों का कड़ा विरोध

कोटद्वार। कोटद्वार  व्यापारियों और नगर के गणमान्य लोगों द्वारा गली मुहल्लों में पुलिस के द्वारा हेलमेट न पहनने पर चालान किए जाने को लेकर कड़ा विरोध जताया है । नगर भाजपा अध्यक्ष सुनील गोयल ,भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश मित्तल ,व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल और बन मंत्री के प्रेस सचिव धर्मवीर सिंह गुसाईं सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने कोतवाल से मिलकर बेवजह गली मुहल्ले में पुलिस द्वारा चालान करने और उत्पीड़न का कड़ा विरोध जताया। कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी व्यापारियों को आश्वस्त किया कि, किसी का भी बेवजह चालान नहीं होगा ,और पुलिस व्यापारियों का सहयोग करते हुए उचित समाधान का रास्ता निकालेगी। कोतवाल ने कहा कि पुलिस कम से कम चालान कर रही है।  व्यापारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाते हुए सभी के साथ न्याय करेगी। इस अवसर पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस से मिलकर अपनी समस्या बताई है, और पुलिस से उम्मीद जताई कि बेवजह पुलिस किसी का भी उत्पीड़न नहीं करेगी। मास्क और हेलमेट पर बेवजह चालान नहीं करेगी। 

पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया वर्तमान खनन नीति का विरोध

कोटद्वार। उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने प्रदेश सरकार की वर्तमान जनविरोधी खनननीति का घोर विरोध करते हुए खनननीति के खिलाफ अभियान चलाने की चेतावनी देते हुए प्रदेश सरकार से जनहित में नई पारदर्शी एवं स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने वाली खनन नीति बनाने की मांग की है।

पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने भाबर क्षेत्र के निंबूचौड  में सुखरो नदी से हो रहे भू-कटाव एवं पुल के पिलरों को हो रहे नुकसान का जायजा लेते हुए वर्तमान खनन नीति से हो रहे नुकसान को लेकर प्रदेश सरकार  की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के लिए खनननीति सिर्फ पैसा कमाने का साधन बन गयी है वर्तमान खनन नीति से हो रहे दुष्प्रभावों पर वर्तमान सरकार का कोई चिंतन मंथन नहीं हो रहा है, उन्होंने खनन नीति से हो रहे नुकसान का भी निरीक्षण करते हुए कहा कि वर्तमान में सुखरो में बने पुल को भी बाढ से खतरा बढ गया है, अनियोजित खनन से किसानों की भूमि का कटाव हो गया है, निंबूचौड क्षेत्र में गांवों को जाने वाली सड़कों की दीवारें ढह गयी है, इसके अलावा बाढ के पानी से ग्रामीणों को जान-माल का खतरा बढ गया है। पूर्व मंत्री ने वर्तमान सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए उत्तराखंड की भाजपा सरकार लगातार जनविरोधी निर्णय लेकर आम जनमानस को नुक्सान पहुंचा रही है। कोटद्वार क्षेत्र में बाढ के खतरे को देखते हुए उन्होंने स्वंय प्रशासन से वार्ता की  तब जाकर प्रशासन के द्वारा सुखरो नदी पर जेसीबी भेजी गयी। इस मौके पर नगरनिगम महापौर श्रीमती हेमलता नेगी, हिम्मत सिंह नेगी, जगमोहन सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। 

संबंधित खबरें