गढ़ गौथिक में उमड़ा जन सैलाब
कौथिक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मनोरंजक खेलों ने मचाई धूम
स्थानीय प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को नव चेतना सामाजिक संस्था द्वारा मिला सम्मान
सनेह पट्टी क्षेत्र में पहली बार हुआ नव चेतना सामाजिक संस्था मंच के बैनर तले गढकौथिक मेले का आयोजन
नव चेतना सामाजिक संस्था के गढ़ कौथिक के संयोजक कोटद्वार नगर निगम वार्ड नं.2 के पार्षद अनिल रावत, खेल शिक्षक अनिल नेगी, सतेन्द्र रावत, अशोक खंतवाल, गजेन्द्र बिष्ट, कुलवंत पुंडीर जैसे गर्मजोशी और उत्साह से भरे युवाओं ने सनेह पट्टी के कुम्भीचौड़, विशनपुर,जीतपुर, रतनपुर, रामपुर, ग्रास्टनगंज सनेह, कोटडी़ढांग और लाल पानी के युवाओं, मातृशक्ति को गढ़ कौथिक आयोजन के लिए तैयार किया और पहली बार में ही तीन दिवसीय भव्य मेले का आयोजन करने में कामयाबी हासिल की।
मेले कै प्रथम दिवस में स्कूली बच्चों और मातृशक्ति के लिए मंनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं सहित कीर्तन मंडलियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। गढ कौथिक मेले में आयोजकों द्वारा स्थानीय प्रतिभावों को मंच देने के साथ स्थानीय और खानपान के स्टाल, हस्तशिल्प के तहत पहाड़ी टोपी, कुमाउँनी पिछौडा़,आर्टिफिशियल ज्वैलरी के अन्तर्गत टिहरी शैली की नथ व गुलबंद जिसका कोटद्वार में महिला समूह में निर्माण किया जा रहा है पहाड़ में उगने वाले औषधीय वृक्ष भीमल से बनने वाले आयुर्वेदिक शैम्पू, जलजीरा नमक, के अलावा पहाड़ी दालों व अनाज के स्टाल, बच्चों को लुभाने वाले विभिन्न खिलौने, पजल गेम स्टाल सहित तम्बोला, चरखी, वाटर पार्क, विभिन्न प्रकार के झूलों सहित दैनिक उपयोग में आने वाले सामानों के स्टाल मेले का आकर्षण बने हुए थे। मेले में भारी संख्या में मेलार्थियों की सहभागिता से मेला आयोजक भी काफी उत्साहित हैं।
मेले के दूसरे दिन महापौर हेमलता नेगी व पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र नेगी ने प्रतिभाग कर क्षेत्रीय प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया।
दूसरे दिन मेले का आकर्षण स्कूलों द्वारा किए सांस्कृतिक कार्यक्रम में गढवाली जागर, गढवाली कुमाऊनी रिमिक्स, एकल नृत्यगीत, महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे।

