गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री
तीरथ सिंह रावत दशवें मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ
बीजेपी हाईकमान ने चौकाया सभी को, दौड़ में रहने वाले ताकते रह गए
जमीनी कार्यकर्ता को फिर पहुंचाया जमीन से चोटी पर
बीजेपी हाईकमान ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम जनमानस के अनुमान को दरकिनार करते हुए उत्तराखंड की जनता को भी चौकते हुए तीरथ सिंह रावत गढ़वाल सांसद को उत्तराखंड सूबे की कमान सौंप दी। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत बीजेपी के एबीपी से शुरुआत करने वाले कार्यकर्ता रहे हैं और पार्टी के विभिन्न पदों पर रहते हुए आज उत्तराखंड के सुबे की कमान संभालने जा रहे हैं। श्रीनगर गढ़वाल में छात्र अध्यक्ष रहने के बाद तीरथ सिंह रावत ने भाजपा के उत्तराखंड पार्टी अध्यक्ष के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उसके बाद उनके कार्यों से संतुष्ट होकर पार्टी हाईकमान ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी महासचिव का भी पद दिया। उसके बाद गढ़वाल सांसद चुने गए और अब सुबे की कमान तीरथ सिंह रावत के हाथों में होगी। तीरथ सिंह रावत पूर्व में भाजपा की प्रथम सरकार में शिक्षा मंत्री के पद को भी सुशोभित कर चुके हैं। तीरथ सिंह रावत को प्रशासनिक कार्यों का काफी अनुभव है जिसका लाभ उत्तराखंड को मिल सकता है। कभी भी विवादों में न रहने के कारण ही पार्टी संगठन ने उनको उत्तराखंड की कमान सौंपी है।