गढ़वाल में रिवर्स पलायन को झटका देता विद्युत विभाग
घरेलू बिजली कनैक्शन का इस्टीमेट थमाया लाखों में
होटलों में कमर्शियल की बजाय,घरेलू कनेक्शन के तहत 25 से 28 हजार में लगाए
बिजली के मीटर हरे पेड़ों में शोभा बढ़ा रहे
कोटद्वार विद्युत विभाग का कारनामा, एसडीओ और जेई की हिटलरशाही
अधिकारी से की SDO की शिकायत तो घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए थमामा सवा लाख का बिल
2KW घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए भेजा सवा लाख का बिल, कोटद्वार बिजली विभाग की कारगुजारी, SDO और JE पर क्या होगी कार्रवाई ?
घूसखोरी का आलम देखिए.. मकान तैयार नहीं, चीड़ के पेड़ पर महीनों टंगा रहा बिजली का मीटर, शिकायत पर बगलें झांकते नजर आया विभाग, लीपापोती की तैयारी में लगा बिजली विभाग ।
भ्रष्टाचार का मकड़जाल…होटलों को घरेलू बिजली, घरेलू आवासों से बना रहे दूरी ……
क्या है मामला…..?
पौड़ी जिले के पाली तल्ली, जहरीखाल, विधानसभा लैंसडाउन क्षेत्रान्तर्गत पीड़ित सूर्यकांत बड़थ्वाल द्वारा कोटद्वार बिजली विभाग में नए घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए साल 2022 में आवेदन किया गया. ये कनेक्शन ग्राम पाली तल्ली, लैंसडाउन क्षेत्र में लगना था. लेकिन दो ब्लॉक के क्षेत्राधिकार के मसले में आवेदन रद्द हुआ. वजह जायज थी. पुनः दूसरा आवेदन जनवरी 2023 में किया गया. लेकिन अप्रैल महीने तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. परेशान पीड़ित ने 13 अप्रैल 2023 को कोटद्वार बिजली विभाग में एक्सईएन नंदिता अग्रवाल से मामले की शिकायत की। अधिकारी ने मामले को समझा, तुरंत SDO रवि अरोड़ा को फटकार लगाते हुए जल्द कार्रवाई करने और नया आवेदन लेने को कहा गया।
शिकायतकर्ता सूर्यकांत द्वारा 13 अप्रैल 2023 को ही दोबारा 2KW के घरेलू बिजली कनेक्शन का आवेदन भरा गया। शिकायत होने पर खिसीयाए एसडीओ और जेई द्वारा कुछ दिन बाद पीड़ित को 1 लाख 24 हजार 897 रुपये का एस्टीमेट बिल थमाने के बाद कनेक्शन देने की अनुमति प्रदान की।
झुंझलाहट में सवा लाख रुपये का बिल थमाने वाले अधिकारियों ने बिजली कनेक्शन का आवेदन पडे़ बिना ही परमानेंट कनेक्शन के बजाय टेंपरेरी कनेक्शन के लिए आवेदन स्वीकार कर भारी भरकम बिल भेज दिया गया, जबकि आवेदन परमानेंट कनेक्शन के लिए था. क्योंकि भवन निर्माण के 4 कमरे पूरी तरह से बनकर तैयार थे.
क्या हैं आरोप ?
पीड़ित सूर्यकांत बड़थ्वाल का आरोप है कि
– एक्सईएन नंदिता अग्रवाल से मामले की शिकायत के नाराज होकर ही SDO रवि अरोड़ा ने एस्टीमेट में भारी भरकम रकम का एस्टीमेट बनाया।
व्यवसायिक होटलों में घरेलू बिजली कनेक्शन महज 28 हजार रुपये में लगाए गए. लेकिन पीड़ित से बदला लेने की नीयत से सवा लाख का बिल भेजा गया।
– SDO रवि अरोड़ा और JE कमल रावत ने निजी स्वार्थ हेतु ऐसे लोगों को बिजली कनेक्शन दिए गए, जिनके पास बिजली मीटर लगाने तक की जगह नहीं थी। NH-534 पर ही खुलेआम चीड़ के पेड़ पर लगा हुआ बिजली का मीटर कई महिनों तक टंगा रहा जो फोटो व वीडियो में प्रमाणित हो रहा है। जबकि इस मीटर के मामले में मकान का निर्माण कार्य जारी था।
शिकायतकर्ता सूर्यकांत के नए आवास के 4 कमरे बनकर बिल्कुल तैयार थे, बावजूद प्रमाण देने के कनेक्शन नहीं लगाया गया।
अब तक की कार्रवाई ?
– प्रार्थी का नया आवास दीन दयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना 2018 के तहत आता है. 18 अक्टूबर 2023 को पौड़ी जिले की मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे ने मामले का संज्ञान लिया. एक्सईएन नंदिता अग्रवाल से बिजली कनेक्शन देने और समस्या के निपटारे का निर्देश दिए।
– पीड़ित सूर्यकांत बड़थ्वाल का कहना है कि 13 अप्रैल 2023 में मामले की शिकायत एक्सईएन नंदिता अग्रवाल से की तो SDO ने एस्टीमेट को जानबूझकर बढ़ाकर सवा लाख का बिल भेज दिया। 18 अक्टूबर 2023 को CDO के पास इंसाफ की गुहार लगाने के बाद कार्य में प्रगति की संभावना दिख रही है लेकिन यह तब संभव हो पाएगा जब विद्युत विभाग के भष्ट्र अधिकारियों पर कार्रवाई होगी, ताकि फिर किसी अन्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं में ये मामले सामने ना आएं।
जिलाधिकारी एंव जिला विकास अधिकारी इस मामले को आधार बनाकर गढवाल मंडल में विद्युत विभाग की ऐसी कारगुज़ारियों की विस्तृत जांच कर दोषियों और भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी एंव कर्मचारियों पर कठोर कार्यवाही करें जिससे सरकार की योजनाएं धरातल पर कारगर हो सके।
पीड़ित –
सूर्यकांत बड़थ्वाल
निवासी – पाली तल्ली, लैंसडौन
पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड
फोन नंबर – 9675751254
