गढ़वाल मंडल के अग्निपथ भर्ती में भाग लेने वालों के लिए खुशखबरी
भाजपा युवा मोर्चा ने की निशुल्क रहने और भोजन की व्यवस्था
अग्निपथ सेना भर्ती को लेकर समस्त गढ़वाल मंडल के युवाओं के लिए कोटद्वार में भारतीय जनता युवा मोर्चा पौडी गढ़वाल इकाई द्वारा जानकारी दी है कि विगत 4 वर्षो के भांति इस वर्ष भी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व विधानसभा अध्यक्षा ऋतु खण्डूड़ी की प्रेरणा से इस वर्ष भी भारतीय जनता युवा मोर्चा पौडी गढ़वाल द्वारा कोटद्वार में आयोजित होने वाली अग्निपथ सेना भर्ती मेला में 19 अगस्त से 31अगस्त तक निःशुल्क आवास व भोजन व्यवस्था शुरू करेगी। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने मिडिया को जानकारी देते हुए कहा कि रात्रि आवास की व्यवस्था भर्ती ग्राउंड के निकट ही की गई है। पूरे गढ़वाल मंडल से जो भी अभ्यर्थी इस सेवा का लाभ लेना चाहते है वह अपनी भर्ती से 1 दिन पूर्व में निम्न नंबरों पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर समय से अपनी व्यवस्था बना सकता है व सही समयानुसार भर्ती स्थल पर पहुंच कर लाभ ले सकता है। युवा मोर्चा ने इस व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए युवाओं की टीम को जिम्मेदारी सौंपी है, जिनके नाम और मोबाइल नंबरों को मिडिया के माध्यम से सभी गढ़वाल मंडल के भावी अग्निवीरों व उनके अविभावकों के लिए प्रकाशित किया जा रहा है।
सौरव नौडियाल 9058661540, गौरव जोशी 7417090602
मोहित कंडवाल 9917067715, अभिषेक नेगी 8923423917
अजय रावत 8755444084, अतुल डोबरियाल 7060690994
आशीष रौतेला 6397123461, नयन मोंगिया 8979647679
रजत मेहरा 8126272331
सिद्धबली मंदिर समिति के महंत दलीप रावत ने विद्यालय में दिए सिलिंग फैन
कोटद्वार। कोटद्वार नगरनिगम क्षेत्रांतर्गत राजकीय जूनियर हाईस्कूल बालक नगर क्षेत्र के प्रधानाचार्य नफीस अहमद ने सिद्धबली मंदिर समिति कोटद्वार को एक अनुरोध पत्र लिखकर विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों के लिए सिलिंग फैन लगवाने का अनुरोध किया था। विद्यालय के प्रधानाचार्य के अनुरोध पत्र का संज्ञान लेते हुए सिद्धबली मंदिर समिति और मंदिर के महंत दलीप रावत ने छात्रों व शिक्षकों के हितों को प्राथमिकता देते हुए विद्यालय में चार सिलिंग फैन प्रदान किए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य नफीस अहमद ने सिद्धबली मंदिर समिति और महंत दलीप रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिर समिति और महंत रावत कोटद्वार नगरनिगम क्षेत्र में धार्मिक कार्यों के साथ सामाजिक क्षेत्रों में विना भेदभाव के सहयोग कर सराहनीय कार्य कर रहे हैं।
कोटद्वार विधायक व राज्य विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को मिली बड़ी जिम्मेदारी,
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) की कार्यकारी समिति में इंडिया रीजन के प्रतिनिधि के रूप में हुई नामित
देहरादून 28 जुलाई| कोटद्वार विधायक और उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की समीति में जगह मिलने से कोटद्वार सहित पूरे उत्तराखंड का गौरव बढ़ा है। कोटद्वार विधायक और राज्य विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यकारी समिति में इंडिया रीज़न के प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया है| विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यकारी समिति में सदस्य के तौर पर नामित होने पर लोकसभा अध्यक्ष एवं सीपीए इंडिया रीजन के अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा यह उनका नहीं बल्कि उत्तराखंड के साथ -साथ देश की प्रत्येक महिला का सम्मान है।
सीपीए की अंतरराष्ट्रीय स्तर की कार्यकारी समिति में इंडिया रीजन से उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष के अलावा दो अन्य क्षेत्रीय प्रतिनिधि सांसद अनुराग ठाकुर एवं आसाम के विधानसभा अध्यक्ष सीपीए कार्यकारी समिति में नामित हैं। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष को कार्यकारी समिति में 2025 तक 3 साल के लिए नामित किया गया है।
सीपीए की कार्यकारी समिति सीपीए के नियंत्रण एवं प्रबंधन, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों को कौन सा देश मेजबानी करेगा उसका निर्धारण, सीपीए की सम्पत्ति का प्रबंधन, सीपीए सचिवालय के कर्मचारियों का अधिष्ठान संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों को करती है। कार्यकारी समिति में सीपीए के अध्यक्ष के नेतृत्व में लगभग 35 सदस्य शामिल हैं, जिसमें एसोसिएशन के अधिकारी, राष्ट्रमंडल महिला संसद सदस्यों (सीडब्ल्यूपी) के अध्यक्ष और अफ्रीका को छोड़कर प्रत्येक रीजन के तीन क्षेत्रीय प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।


