गजब पौड़ी पुलिस….! 4 ग्राम स्मैक रखने वाला तस्कर….! किलो के भाव से लाने वाला….?
कोटद्वार। अजब और गजब है उत्तराखंड की पौड़ी जिले की पुलिस। कुछ दिनों से पौड़ी जिले की पुलिस लगता है बहुत उत्साहित है,हो भी क्यों नहीं…? पौड़ी जिले के समाचारों में प्रमुखता से खबरों का केन्द्र बनी जिले की पुलिस लगता है स्वयं न्यायधीश की भूमिका निभा रही है। कहीं जिले के थानों में स्वयं न्यायधीश बनकर सजा दे रहे हैं,कहीं अपने विभाग के एस आई को बचाने के लिए सूचना अधिकार कानून के तहत मांगी गई सूचनाओं को शून्य घोषित कर रहे हैं तो कहीं 4 ग्राम स्मैक पीने वाले को स्मैक तस्कर की उपाधि दे रहे हैं।
खबर लिखने के लिए इसलिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि कुछ दिनों से पुलिस द्वारा शराब के मामले पकड़े जा रहे हैं जिनमें 70-70 शराब के पव्वे पकड़े गए वे तो अभियुक्त थे परन्तु 4 ग्राम वाला नशेड़ी तस्कर कैसे बन गया….? अगली बात कोटद्वार में समैक क्या हवाई मार्ग से आ रही है …? पुलिस विभाग द्वारा भेजी गई खबर समाचार में टैग की जा रही है। पाठकों से व पुलिस विभाग से अनुरोध है कि पकडा गया आरोपी तस्कर दिखाई देता है….? जिले और कोटद्वार पुलिस को संज्ञान लेना होगा कि जो जिले में समैक और अवैध शराब और नशीली वस्तुएं भेज रहा है वह भी पुलिस की मौजूदगी में अथार्त कौडिया चैक पोस्ट, बाजार चौकी और कोतवाली होते हुए कोटद्वार सहित पूरे जिले में नशे का करोबार चल रहा है तो जिले और कोटद्वार पुलिस की कमजोरियां उजागर करता है
फोटो में पुलिस द्वारा पकड़ा स्मैक तस्कर …..?
*प्रेस नोटः- (कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल)*
*“नशा मुक्त अभियान”*
*4 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर गिरफ्तार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौडी गढ़वाल, श्री यशवन्त चौहान* द्वारा “नशा मुक्त अभियान” के तहत जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशा, मादक पदार्थों एवं *ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश* लगाये जाने व अवैध तरीके से *नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय* करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार *श्री शेखर चन्द्र सुयाल,* पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार श्री गणेश लाल कोहली एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन कोटद्वार श्री विभव सैनी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग दिनांक 08.08.2022 को *अभियुक्त शहारूक खान* को *4 ग्राम अवैध स्मैक* के साथ *आरा मशीन लकड़ी पड़ाव कोटद्वार* के पास से *गिरफ्तार* किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध *कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0- 201/2022, धारा 8/21 NDPS ACT के तहत अभियोग* पंजीकृत किया गया।अभियुक्त के अन्य *आपराधिक इतिहास की जानकारी* की जा रही है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर *न्यायिक हिरासत में जेल भेज* दिया गया। पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा *युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति की रोकथाम* हेतु नशे के कारोबार में *संलिप्त अभियुक्तों* के *विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही* लगातार जारी है। नशे की प्रवृत्ति का रोकथाम हेतु *समय-समय पर थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले स्कूल/कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थानों* पर लगातार *जागरूक कार्यक्रम* किये जा रहे हैं।
*अभियुक्त का नाम पताः-*
➡️ शहारूक खान पुत्र अब्दुल रहमान, निवासी रशीदिया मस्जिद के पास लकड़ी पड़ाव कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल ।
*बरामद मालः*-
➡️ 4 ग्राम अवैध स्मैक
️ ️ ️ ️ ️ ️ ️ ️ ️ ️
*पंजीकृत अभियोगः-*
➡️ मु0अ0सं0- मु0अ0सं0- 201, धारा- 8/21NDPS ACT
♂️ ♂️ ♂️ ♂️ ♂️ ♂️ ♂️ ♂️ ♂️ ♂️
*पुलिस टीमः-*
➡️ प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह
➡️ वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगमोहन रमोला
➡️ उपनिरीक्षक मेहराजूदीन
➡️ आरक्षी चन्द्रपाल
➡️ आरक्षी संतोष (सीआईयू)
*पौड़ी गढ़वाल पुलिस के सोशल मीडिया साइट्सः-*
https://www.facebook.com/pauripolice
https://twitter.com/ssppauri
https://www.instagram.com/pauri_garhwal_police/
