उत्तराखण्ड खिलाडियों व खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी, मिली 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी
देवभूमि उत्तराखण्ड खेलभूमि बनने की ओर भी अग्रसर: रेखा आर्या
उत्तराखण्ड के खेल प्रेमियों के लिए खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेशवासियों को खुशखबरी बताते हुए कहा कि IOA द्वारा 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की मेजबानी का सौभाग्य उत्तराखण्ड राज्य को मिला है। यह सब शीर्ष नेतृत्व के कुशल प्रतिनिधित्व व माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। देवभूमि जो कि अब खेलभूमि बनने की ओर भी अग्रसर है।
ट्विटर में की बोर्ड से भडास
रविश कुमार कहिन
ED की CD बनाने वाले के ख़िलाफ़ मनी लौंड्रिंग का केस होगा।
CD में ED को राष्ट्र के लिए ‘मनी गैदरिंग’ का पुरस्कार मिलेगा।
मेरी सलाह-
हर विपक्षी दल को ED के सामने तंबू में दफ़्तर खोल लेना चाहिए। ताकि उन्हें पकड़ने के लिए ED की गाड़ी का ख़र्चा बच सके।
ज़मानत तो मिलनी नहीं है, इसलिए वकील और कोर्ट का समय ख़राब न करें। ख़ुद ही ज़मानत का विरोध करें ताकि कोर्ट में भरोसा बना रहे।
सभी नेता कोर्ट में याचिका दायर कर ‘जेल डेबिट कार्ड’ की माँग करें। इस कार्ड का इस्तेमाल कर ख़ाली समय में ख़ुद ही जेल चले जाएँ। जब ED जेल ले जाए तो उस कार्ड में जमा जेल दिवस को माइनस कर लें।
‘जेल डेबिट कार्ड’ सुप्रीम कोर्ट से जारी हो तो ठीक रहेगा।
विपक्ष की सरकार अगर कभी आ जाए तो बेल मुक्त न्यायालय की स्थापना हो और क़ानून की किताब से बेल का प्रावधान मिटा दिया जाए। हर क़ैदी को गर्मी में बेल शर्बत देना अनिवार्य कर दे।
जब कुछ समझ न आए तो आइये बड़बड़ाया जाए। ED CD CD ED, DD DD ED CD
ख़त्म हो गई भारत में डेमोक्रेसी की ABCD. इस नारे को तीन बार लगाएँ फिर गंगा जल से नहा लें।


