मेनू
News

खुशहाल फाउंडेशन द्वारा ग्लोबल किड्स फैशन वीक आयोजित

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 

खुशहाल फाउंडेशन द्वारा ग्लोबल किड्स फैशन वीक आयोजित 

 कोटद्वार/दिल्ली। खुशहाल फाउंडेशन द्वारा दिल्ली टैलेंट और फैशन वीक के  तहत ग्लोबल किड्स फैशन वीक का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के लिए फंड जुटाना था । यह शो ज्ञान गंगा प्रोजेक्ट के समर्थन में आयोजित किया गया, जो सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर उपलब्ध कराने और महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रहा है ।

इस भव्य शो के आयोजक प्रमोद कुमार गर्ग, प्रणय गर्ग, साक्षी गर्ग और अल्का गर्ग, खुशहाल फाउंडेशन के कोर फाउंडर्स हैं । उन्होंने इस कार्यक्रम के माध्यम से एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश को फैलाने का प्रयास किया ।

कार्यक्रम में विभिन्न स्टॉल लगाए गए थे, जो दिखाते हैं कि खुशहाल फाउंडेशन स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। स्टॉल के मालिकों ने प्रणय गर्ग का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें अपने छोटे व्यवसाय को प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया । इस पहल ने न केवल उद्यमियों को अपनी सेवाओं और उत्पादों को प्रदर्शित करने का मौका दिया, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाया।

कार्यक्रम में बच्चों के नृत्य प्रदर्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया । उनकी प्रतिभा और ऊर्जा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । यह नृत्य कार्यक्रम बच्चों की कला और रचनात्मकता को उजागर करने का एक बेहतरीन तरीका था, जो इस आयोजन की शोभा बढ़ा रहा था । उद्घाटन नृत्य प्रदर्शन “मेलोमनो म्यूजिक एंड डांस स्टूडियो” द्वारा प्रस्तुत किया गया था ।

कार्यक्रम के अंत में, विजेताओं को सर्टिफिकेट, ट्रॉफी और कुछ बच्चों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया । यह बच्चों के प्रयासों को मान्यता देने का एक महत्वपूर्ण क्षण था और उनके उत्साह को और बढ़ाने में मददगार साबित हुआ।

भव्य शो में दिल्ली के कई प्रसिद्ध इन्फ्लुएंसर्स और अभिनेताओं ने भाग लिया, जिनमें मेघा चुघ, तरुणा माथुर, स्मृति सुजीत, वाणी मुंजाल, भावना अरोड़ा, मनीषा खंडेलवाल, डिम्पल महाजन, कंचन प्रभा, जयिता कालिया, स्मृति अरोड़ा, मानसी खरबंदा, जैज कौर, आशी बजाज, श्रृष्टि वेणु, मिताली सैगल, निधि ग्रोवर और सलमान अंसारी शामिल थे। इस इवेंट के प्रमुख प्रायोजक क्लिनिकली और वुड्स लाइफस्टाइल थे। 

खुशहाल फाउंडेशन का यह आयोजन न केवल एक शानदार फैशन वीक था, बल्कि यह एक सामाजिक उद्देश्य के लिए एक मजबूत कदम भी था। ज्ञान गंगा प्रोजेक्ट के माध्यम से, फाउंडेशन ने यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है कि हर बच्चे को शिक्षा और आवश्यक संसाधनों तक पहुंच प्राप्त हो। इस कार्यक्रम ने सभी को एकजुट किया, जिससे यह संदेश गया कि सामूहिक प्रयासों से हम जरूरतमंद बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। इस शानदार कार्यक्रम में 800 से अधिक दर्शकों की उपस्थिति रही।

 

महाराजा अग्रसेन हिमालयन गढवाल विश्वविद्यालय सिटी कैंपस कोटद्वार व लाल बहादुर शास्त्री प्रशिक्षण संस्थान द्वारा शास्त्री एवं महात्मा गांधी की जयंती पर भव्य रंगारंग कार्यक्रम 

कोटद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर महाराजा अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय सिटी कैंपस कोटद्वार एवं लाल बहादुर शास्त्री प्रशिक्षण संस्थान कोटद्वार द्वारा  देश की दो महान विभूतियों  महात्मा गांधी जी  की 155 वी व लाल बहादुर शास्त्री जी की 120 वी की जयंती रंगारंग कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गई ।

 

 संस्थान में  सांस्कृतिक कार्यक्रमों देश के विभिन्न राज्यों की लोक-संस्कृति का आयोजन किया गया ।  लोक संस्कृति की सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विभाग , फैशन डिजाइन विभाग , एनटीटी विभाग , ब्यूटीशियन विभाग के विद्यार्थियों के द्वारा भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

 कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य  सुनिता कोटनाला व आर्य आनन्द प्रकाश अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि – विजयानन्द पोखस्याल  ( कार्यक्रम संयोजक साहक प्रो. जी ( जिला मंत्री). डा० बजे डी राणा जी और कार्यक्रम अध्यक्ष मुकेश यादव जी मौजूद रहे ।

अतिथियों द्वारा मुख्य अतिथि द्वारा महात्मा गांधी जी के  जीवन के विषय में बताया गया कि महात्मा गांधी का संपूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित रहा ।  जो विश्व के सबसे सम्मानित विभूतियों में से एक है जिन्होंने अहिंसा, सत्य और आत्मनिर्भरता के सिद्धांतों का समर्थन किया।शांतिपूर्ण प्रतिरोध और न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के प्रतीक के रूप में उनकी शिक्षाएं और मूल्य न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।

जबकि आर्य समाज के आनंद प्रकाश अग्रवाल जी द्वारा  लाल बहादुर शास्त्री जी जीवन के विषय में अवगत कराया गया । कि  वह भारत के दूसरे प्रधानमंत्री रहे वह अपने सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। देश के प्रति समर्पण और सद्भाव उनकी अलग पहचान थे। शास्त्री ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और देश का मजबूत नेतृत्व प्रदान किया, विशेषकर 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान उनकी भूमिका को याद किया जाता है।  जय जवान, जय किसान उनका ही दिया हुआ नारा है। जवानों और किसानों को एक साथ लाकर कृषि में क्रांति लानी की पहल उनके द्वारा की गई ।  एवम कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फैशन डिजाइनिंग कोर्स  की विद्यार्थियों द्वारा स्वनिर्मित वस्त्रों की प्रदर्शनी रहा ।

इस कार्यक्रम में लाल बहादुर शास्त्री संस्थान के  कार्यक्रम अध्यक्ष   मुकेश यादव और अंकित , सारिका , साक्षी , रिया  और दिगम्बर सहित विश्वविद्यालय व संस्थान के विद्यार्थी  उपस्थित रहे ।

संबंधित खबरें