गढदेवा,जिला खेल कुंभ में खिलाड़ीयों की फजीहत पर फजीहत
फर्श पर चटाइयों में सोकर सुबह-शाम खेल मैदान में प्रतिभाग कर भविष्य के ओलंपिक दावेदार
विभिन्न विकास खंडों के खिलाड़ीयों को शिक्षक विद्यार्थियों और स्वयं के खर्चे पर करवा रहे गढदेवा में प्रतिभाग
कोटद्वार।कोटद्वार के राजकीय स्टेडियम में 14वें शरद कालीन जनपद स्तरीय खेलो का आयोजन किया गया जिसमें जनपद पौड़ी के 15 ब्लॉकों के स्कूली छात्र छात्राओं ने भाग लिया । जब हमने खेलों में भाग लेने आए खिलाड़ियों से पूछा कि आपको सरकार की तरफ से क्या सुविधाएं दि जाती हैं। खिलाड़ियों ने चौंकानेवाले जवाब दिए कहा हम अपनी जेब खर्च करके से यहां आए हैं सरकार स्कूलों की तरफ कोई सुविधा नहीं दी जाती । वही जब हमने मुख्य अतिथि बनकर आए लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत से से पूछा तो कुछ कमियों को सुधारने का बहाना करके चल दिए । जब हमने पूछा 1 दिन में सरकार द्वारा एक खिलाड़ी को खाने पीने के लिए कितने पैसे दिए जाते। इस सवाल का उनके पास कोई जवाब नहीं था।
अब सवाल यही उठता है जहां उत्तराखंड सरकार लगातार अपने विधायकों मंत्रियोंके सुख सुविधाओं के लिए बढ़ोतरी कर रही है। वही आने वाले समय में खेलों में अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में पदक प्राप्त कर देश का नाम रोशन करने वाले इन खिलाड़ियों को सुविधा के नाम पर एक फूटी कौड़ी भी नहीं दे रही है। जमीनी स्तर पर खिलाड़ीयों को मिलने वाली यही सुविधाओं से डेढ़ सौ करोड़ की आबादी वाला देश ओलंपिक जैसे महाकुंभ में दो या तीन पदक जीतने में कामयाब हो पाते हैं ।
बाइट -महंत दिलीप रावत विधायक लैंसडाउन
बाइट -नागेंद्र बर्तवाल मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी

