रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
खिर्सू-डबरुखाल सहित पौड़ी जिले के भारी बारिश से 16 मार्ग बंद
25 जुलाई को जनपद में कुछ दिन पूर्व लगातार हुई बारिश तथा भूस्खलन से 16 ग्रामीण मार्ग बंद हो हैं। हालांकि प्रशासन द्वारा यातायात सुचारू करने हेतु विभिन्न स्थानों में जेसीबी मशीन द्वारा कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के दिशा-निर्देशन पर आपदा कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारी-कर्मचारी जनपद में पिछले कुछ दिनों पूर्व बारिश होने के चलते बंद हुए मार्गों की पल-पल की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। वहीं जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बारिश या भूस्खलन से अवरुद्ध मार्गों को जल्द से जल्द खोले, जिससे आम जनमानस को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
पौड़ी जिले में भूस्खलन से अवरुद्ध हुए मार्गों में खिर्सू-डबरुखाल-मौजखाल, फरासू-मंदोली-चकवाली, गुमखाल-सारी, डांडामंडी-मदनपुर, पैठाणी-बडेथ, चंगीन-कुचोली-कुठखाल, सैंजी-बुरांसी-कुल्याणी, जैतोली-रेडू सहित 16 ग्रामीण मार्ग बंद हैं।
वन मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री अब कोटद्वार को कौन-सा सपना दिखाएंगे
“किस्में वाले प्यार वफा है, वादों का क्या”।
राजनीति का फंडा, वादे करना राजनीतिक धर्म, वादे पूरे न करना राजनीतिक कर्म।
कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विधायक और उत्तराखंड सूबे के वन एवं ऊर्जा मंत्री द्वारा पिछले चार वर्षों से क्षेत्रीय जनता को लगातार मुंगेरी लाल के मीठे-मीठे सपने दिखाए गए। लगातार पूरे सूबे में सबसे ज़्यादा मिडिया की सुर्खियों में डाक्टर रावत जब भी कोटद्वार आए कुछ न कुछ घोषणा का पिटारा लाए। डाक्टर रावत ने भी कोटद्वार के पूर्व विधायकों की परिपाटी का ही अनुसरण किया। अब तक मंत्री और विधायक डाक्टर रावत कोटद्वार में पिछले चार वर्षों में शायद 50 से अधिक घोषणाएं कर चुके हैं उनमें कुछ का खूब दिखावे और सरकारी खर्चे से शिलान्यास भी किया गया है। लोक संवाद टुडे और सहयोगियों ने जब डाक्टर रावत की घोषणाओं का पोस्ट मार्टम करना शुरू किया तो जो रिपोर्ट निकल कर आई वह बड़ी ही रोचक बना कर निकली है। इनमें से अधिकांश भाजपा सरकार के घोषणा पत्र और डाक्टर रावत के घोषणा पत्र की कोटद्वार की जनता से कसमें वादों की फेहरिस्त है। जिनमें प्रमुख रूप से लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग, कोटद्वार का मेडिकल कॉलेज, सैनिक स्कूल, हरिद्वार रामनगर वाया कोटद्वार कालागढ़ को सुचारू करना यह तो घोषणाओं के ताले में बंद हो गये। अब जो लालीपाप कोटद्वार विधानसभा के लोगों को दिया उनमें कोटड़ी रेंज में विश्व स्तर के बर्ड वाचिंग सेंटर की स्थापना, गंगा वाटिका पार्क, श्रम विभाग से बनने वाला भूमिगत मेडिकल कॉलेज, कोटद्वार को अतिक्रमण से मुक्त कराना, जैसे काम शिलान्यास तक ही सीमित रह गए। कोटद्वार की जनता अपने लोकप्रिय विधायक से सवाल कर रही है कि वे बताएं कि उन्होंने अपने और भाजपा घोषणा पत्र के अनुरूप किस परी हुई योजना का उद्घाटन किया…..?
लोक संवाद टुडे के लिए “पुष्कर पवार’पदम’ की रिपोर्ट”