मेनू
News

खाकी का दमदार कारनामा, पचपन लाख के सोने पर दिखाई पावर

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 खाकी का दमदार कारनामा, पचपन लाख के सोने पर दिखाई पावर 

एक किलो सोना लूटने का है मामला

 कानून व्यवस्था का जिम्मा संभालने वाली खाकी कब अपनी पावर का दमदार प्रयोग कर ले कोई कुछ नहीं कर सकता. वैसे आए दिन खाकी का पूरे देश में पावर का अनुभूत प्रयोग समाचारपत्रों,न्यूज़ चैनलों से पढ़ने और देखने को मिलता रहता है. एक ऐसा ही खाकी का पावर गेम देश की राजधानी दिल्ली में जानकारी में आया है. मामला दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट थाने के स्पेशल ऑपरेशन स्क्वाड में तैनात 2 कॉन्स्टेबलों पर खाकी की पावर के दम पर दो लोगों को डरा धमका कर एक किलो सोना लूट लेने का आरोप लगा है. सोने का बाजार भाव करीब 55 लाख रुपये है. इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत मिलने के एफआईआर दर्ज की गई. वहीं शुरुआती जांच के बाद डीसीपी ने करवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करते हुए  दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट थाने के स्पेशल ऑपरेशन स्क्वाड में तैनात 2 कॉन्स्टेबल ने 20 दिसंबर को एयरपोर्ट पर पहले मस्कट और फिर कतर से आए 2 यात्रियों से जांच के नाम पर उनके पास से 55 लाख रुपये के क्रमशः 600 ग्राम और 400 ग्राम यानी कुल 1 किलो सोना पुलिसिया करवाई के नाम पर डरा धमका कर ले लिया. इसके बाद वे दोनों डरे सहमे अपनी जान की सलामती समझकर उस वक्त अपने घर किसी तरह हैदराबाद और राजस्थान के लिए निकल गए.

 सोने का कारोबार करने वाले के कर्मचारियों से  जब सोने के मालिक ने उसके बारे में पूछा तो दोनों कर्मचारियों द्वारा अपने अपने मालिकों को सारा किस्सा सुनाया, जिसके बाद पीड़ित पक्ष को लेकर आईजीआई एयरपोर्ट थाने आकर आरोपी दोनों कॉन्स्टेबल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. शुरुआती जांच के बाद एफआईआर हुआ और फिर एयरपोर्ट डीसीपी ने तुरंत करवाई करते हुए दोनों को सस्पेंड कर दिया. इसके साथ-साथ उन्हें गिरफ्तार कर विभागीय जांच भी की जा रही है. पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जो सोना लाया गया, वो अवैध तरीके से लाया गया था, जिसकी जानकारी मिलने पर दोनों पुलिसकर्मी ने उठाना चाहा.

अब इस मामले की जानकारी कस्टम अधिकारी को दे दी गई है, ताकि वो इस अवैध तरीके से लाए इस सोने की जांच कर पूरे मामले को साफ कर सके. वहीं दूसरी ओर इस तरह पुलिसकर्मियों द्वारा पीड़ित से लूट या एक्सटॉर्शन जैसे वारदात को अंजाम देने पर पुलिस के कार्यशैली पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया है. 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें