मेनू
News

खबर पहाड़ से मैदान तक

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

खबर पहाड़ से मैदान तक

 पार्षद ने नशेड़ी पुलिसकर्मियों पर लगाया अभद्रता का आरोप 

नगरनिगम कोटद्वार के पार्षद पुलिस पर विफरे, 

एएसपी ने पार्षदों को नशेड़ी पुलिस कर्मियों पर अनुशासनहीनता पर कार्रवाई का दिया आश्वासन


 मंगलवार को कोटद्वार नगर निगम के वार्ड नम्बर 34 के पार्षद विवेक शाह ने पुलिस चौकी जशोधरपुर में तैनात पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में अभद्रता का आरोप लगाते हुए नगरनिगम के पार्षदों के साथ एएसपी कार्यालय कोटद्वार में प्रदर्शन करते हुए शिकायत दर्ज कराई है‌। पार्षद शाह के अनुसार कोटद्वार कलालघाटी/जश़ोधरपुर पुलिस से उसकी जान को खतरा हैं। भविष्य मे जशोधर पुलिस चौकी में तैनात नशेड़ी पुलिस कर्मियों द्वारा उनके साथ किसी प्रकार की घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी जशोधरपुर पुलिस चौकी सहित कोटद्वार कोतवाली और कोटद्वार में तैनात पुलिस के । की होगी। नगर निगम के। पार्षदों ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही।  की मांग को लेकर एएसपी कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। पार्षदों ने पुलिस प्रशासन के। खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्षद विवेक शाह ने बताया कि बीती सोमवार रात को करीब साढ़े आठ  बजे किसी परिजन द्वारा फोन करके परिवारिक विवाद के सम्बंध में अपने घर बुलाया गया।जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस चौकी जशोधरपुर को भी दी। पुलिस अभियुक्त को चौकी ले गई। इसके 15मिनट बाद पुलिस कर्मी ने फोन‌ करके उन्हें चौकी बुलाया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह चौकी पहुंचे तो पुलिस कर्मियों ने उनका फोन छीनकर उनके साथ छक्का मुक्की करके गेट से कमरे तक ले गये।यह सभी पुलिस कर्मी नशे की हालत में थे ‌। पुलिस कर्मियों का कहना है था कि चौकी इंचार्ज द्वारा पार्षद को आईपीसी की धारा181के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल डालने को कहा गया है। पार्षद ने आरोप लगाते हुए कहा की वह क्षेत्र में अवैध रूप से बिक रही शराब के खिलाफ आवाज उठाते रहते हैं, इसलिए पुलिस उनका मानसिक उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि जब पुलिस का जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार है तो आम जनता के साथ कैसा व्यवहार होगा,इसका अंदाजा लगाया जा ‌सकता है। उन्होंने। कहा कि जल्द ही दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो जनता के साथ उग्र आंदोलन किया जायेगा। अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी ने पार्षदों को आश्वस्त करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पीड़ित पार्षद के साथ प्रदर्शन करने वाले पार्षदों में विपिन डोबरियाल,विवेक शाह, अनिल रावत, अनिल नेगी, राकेश बिष्ट,गीता नेगी,आशा चौहान, अमित नेगी सोनिया नेगी,विजेता रावत,गिरी दास,नईम अहमद,कमल नेगी, सौरभ नौटियाल,सूरज प्रसाद कांति, जयदीप नोटियाल, सुखपाल शाह, आदि मौजूद रहे।

कोटद्वार में भारी बारिश से सड़कें और नालियां बनी नाला, सड़कों और नालियों का पानी घुसा घरों के अंदर 

उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार का लगभग पौने सात सौ करोड़ का अनुपूरक बजट पेश।

उत्तराखंड धामी सरकार ने अपने राज्य कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता 7 प्रतिशत से बढ़ाकर कर 28 प्रतिशत किया।

                मैदान/यूपी खबर 

यूपी में माफिया पालिटिक्स ने पकड़ा जोर। बीजेपी ने योगी सरकार में यूपी को बताया माफिया मुक्त प्रदेश,तो कांग्रेस ने बताया की योगी की सरकार में और पार्टी में सबसे ज्यादा माफिया विधायक और मंत्री।

लखनऊ में जेड स्टाइल माल पर जल संस्थान का 14 करोड़ का बकाया। विभाग ने कार्यवाही करते हुए माल के सातों गेटों पर जड़  ताला।

यूपी के अधिकांश जिलों में मौसम विभाग का 27अगस्त तक यलो अलर्ट जारी।‌‌

यूपी के प्रधानमंत्री मोदी की लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, डेंगू का कहर बड़ा। अब तक 50 से अधिक डेंगू मरीजों की पुष्टि।




संबंधित खबरें