मेनू
News

खंडूरी फैमली फाउंडेशन ने उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए “जयदुर्गा सामाजिक कल्याण संस्थान” शुरू किया

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 खंडूरी फैमली फाउंडेशन ने उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए  “जयदुर्गा सामाजिक कल्याण  संस्थान” शुरू किया।

मनीष खंडूरी के नेतृत्व में करेगा फाउंडेशन उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध।



कोटद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी परिजनों ने मनीष खंडूरी की अगुवाई में जयदुर्गा सामाजिक कल्याण  संस्थान खंडूरी फैमली फाउंडेशन के तहत उत्तराखंड के स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जिम्मेदारी उठाने का निर्णय लिया है। जय  दुर्गा सामाजिक कल्याण संस्थान देश के सबसे बड़े चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने वाला संस्थान मैडोएनजीओ( medongo,) के साथ मिलकर के उत्तराखंड के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का भरसक प्रयास करेगा। शुक्रवार को जयदुर्गा सामाजिक कल्याण  संस्थान खंडूरी फैमली फाउंडेशन के बैनर तले जिला उद्योग संस्थान पेंसिल फैक्ट्री स्थित कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी नए बताया कि फाउंडेशन के माध्यम से संस्थान टेलीमेडिसन के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएगा, जहां लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं होंग  उन लोगों के लिए एप के माध्यम से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। योजना की जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं का बहुत अभाव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तथा विशेषज्ञ डाक्टरों के न होने से आम लोगों को दर-दर भटकने के लिए मजबूर होना पड़ता है, ऐसी विकट परिस्थिति में टेलीमेडिसन के माध्यम से कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सम्बधी समस्या विशेषज्ञ डाक्टर के समक्ष रख सकते हैं, जिससे  हर व्यक्ति का घर बैठे ही विशेषज्ञ डाक्टरों की सलाह लेकर स्वास्थ्य सम्बधी समस्या का निदान करवा सकेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि टेलीमेडिसन के माध्यम से विशेषज्ञ डाक्टरों से सम्पर्क कर लोग अपनी बीमारी के बारे में विस्तार बात करके बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं, ऐसी व्यवस्था के  माध्यम से लोगों को अनावश्यक इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। वहीं मनीष खंडूरी ने कहा कि योजना दो दिन पहले लांच हुई है। जिसके बाद मार्केटिंग की जाएगी। फोन के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी जाएगी। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, प्रदेश महामंत्री श्रीमती रंजना रावत, समाज सेवी लक्ष्मण सिंह रावत, पूनम राणा, मौजूद रहे।

 कोटद्वार में नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी 

एक माह पूर्व हुई थी नवविवाहिता रोजीकी शादी

 कोटद्वार। कोटद्वार नगर के गाड़ीघाट, झुलाबस्ती में नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। कोटद्वार कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ीघाट, झूलापुल निवासी रोज़ी पत्नी शहजाद उम्र 21 साल द्वारा शुक्रवार दिन में अपने घर पर ही कुंडे से लटककर फांसी लगा ली। यह सूचना रोज़ी की सास रेहाना द्वारा दी गयी व रोज़ी का देवर फरमान शव को राजकीय बेस चिकित्सालय लेकर आया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका रोज़ी का पति शहजाद पुत्र वकील अजमद मजदूरी करता है। एक माह पूर्व हुई थी रोज़ी और शहजाद की शादी। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें