रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
क्षेत्रीय विधायक पर बहू व चहेती महिला की संस्था को श्रम बोर्ड के माध्यम से करोड़ों का भुगतान पर धांधली- कांग्रेस
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक भारतीय जनता पार्टी की सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सीबीआई से जांच की मांग की गयी है।
गढ़वाल टाकीज स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में सत्तासीन भाजपा सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक आंकठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए है, वक्ताओं ने कहा कि श्रमिकों एवं मजदूरों के कर्मकार बोर्ड के अध्यक्ष रहे वन मंत्री हरक सिंह रावत के भ्रष्टाचार के कारनामों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, कहा कि वन मंत्री के द्वारा कर्मकार बोर्ड से 450 करोड़ का घोटाला पहले ही सामने आ चुका है, इसके अलावा अब कोटद्वार में चिकित्सालय के लिए दिये गये बीस करोड़ का लोन ईएसआई विभाग को न देकर सीधे ठेकेदार को दिया जाना महाघोटाले को प्रमाणित करता है।कोरोना संक्रमण के नाम पर श्रमिकों को बांटे गये राशन की किटों में करोड़ों भी जगजाहिर है, घटिया किस्म की साइकिल खरीद में भी कई करोड़ का घोटाला होने का अनुमान है। वन मंत्री के सुपुत्र के आधुनिक आयुर्वेदिक चिकित्सालय सहसपुर को भी श्रम बोर्ड के माध्यम से करोड़ों का भुगतान किया गया है; फर्जी कामगारों का उपचार दिखाकर वन मंत्री के पुत्र के द्वारा करोड़ों रुपए हडपे गये हैं।साथ ही वन मंत्री हरक सिंह रावत की बहू एवं अपनी करीबी महिला की संस्था को श्रम बोर्ड के माध्यम से करोड़ों का भुगतान कर श्रमिकों के लिए बनायी गयी कल्याणकारी योजनाओं का धन हडपकर महाघोटाला किया है। वक्ताओं ने कहा कि कोई भी मंत्री सरकार में रहते हुए अपने विभाग का कार्य अपने रिश्तेदारों से नहीं करवा सकता है। वक्ताओं ने महाघोटाले की सीबीआई से जांच किये जाने की मांग की है। बैठक में जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, राजेन्द्र गुंसाई, महावीर सिंह रावत, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, बृजपाल सिंह, विजय रावत, बीडी नवानी, सूर्यमणि, मो़ रानू, संदीप, कृपाल सिंह, हरेन्द्र पुंडीर, जैन सिंह बिष्ट, जितेन्द्र भाटिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन
कोटद्वार।वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ मैं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम पीएम ई जी पी के अंतर्गत वह मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत एक गोष्ठी का आयोजन विश्वकर्मा उत्थान समिति के प्रांगण में किया गया जिसमें प्रवासी युवाओं ने युवतियों ने भाग लिया उद्योग विभाग से आरसी उनियाल द्वारा उद्योग विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बेरोजगार युवाओं को जानकारी दी इस अवसर पर यूजीबी मैनेजर रोहित कुमार ने भी युवाओं से आग्रह किया कि जो लोग रोजगार करने जाते हैं बैंक उनको लोन देने के लिए तैयार हैं युवाओं को उद्योग विभाग से अपनी फाइल बैंक में भेजनी पड़ेगी इस अवसर पर पार्षद सुखपाल शाह ने युवाओं से कहा जो प्रवासी भाई बेरोजगार हैं कि वह उद्योग विभाग में जाकर अपना रोजगार हेतु अपना आवेदन कर ले व अपना रोजगार शुरू करें कृषि विभाग से पार्षद सुखपाल साह ने कहा है कि हमारे किसानों के अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा नहीं पहुंचा जैसे कि लगभग 3 माह पूर्व 88 किसानों के पीएम किसान सम्मान निधि का फोरम तहसील में जमा किए थे उसमें से आधा लोगों के काही पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा आया आधा लोगों के नहीं आया इसमें कृषि प्रभारी सूरज पाल रावत को अवगत करा दिया है पार्षद ने कहा अति शीघ्र उन किसानों का पैसा उनके खाते में भेजा जाए इस अवसर पर काफी लोगों ने रोजगार बाबत अपने आवेदन भी किए इस अवसर पर पार्षद सुखपाल शाह पूर्वी पार्षद प्रतिनिधि सुरेश चंद नामित पार्षद परशुराम पूर्व प्रधान पुष्पा देवी Shah नवल किशोर अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा बीजेपी यूजीबी मैनेजर रोहित बगरियाल कृषि प्रभारी प्रभारी सूरज पाल रावत चंद्रपाल शाह नरेंद्र सिंह रावत आरसी उनियाल राजेंद्र सिंह चौहान हरि सिंह रावत राम सिंह पूर्व प्रधान उत्तरी पदमा देवी मधुसूदन नयन सिंह बिष्ट लव किशोर शर्मा चंद्र सिंह बिष्ट बलबीर सिंह रुमेला आदि बड़ी संख्या में युवा बेरोजगार उपस्थित थे
बिजली कटने से उप डाकघर दुधारखाल में पांच दिनों से लेन देन बन्द ।
सतपुली। विकासखंड जयहरीखाल के अंतर्गत उप डाकघर दुधारखाल में विद्युत कनैक्शन कटने से विगत पांच दिनों से कामकाज बन्द पड़ा हुआ है। उप डाकघर में बिजली कनेक्शन कटने से दुधारखाल पंहुचने वाले दूरस्थ क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को लेन देन न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शादी-ब्याह के सीजन में उपभोक्ताओं को पैसा न मिलने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
किराए के भवन पर चल रहे उप डाकघर दुधारखाल का विद्युत कनैक्शन घरेलू होने के कारण विद्युत विभाग ने काट दिया। विद्युत विभाग सतपुली के उपखण्ड अधिकारी विनय कुमार ने कहा कि बीस वर्षों से उक्त भवन पर पोस्ट आफिस घरेलू कनैक्शन से चल रहा है। सूचना पर जिसे गत शुक्रवार को विद्युत विभाग सतपुली ने कनेक्शन काटकर मकान मालिक पर तीन लाख रुपए का जुर्माना ठोंक दिया। ग्रामीण मनोहर लाल खंतवाल, वाचस्पति खंतवाल, रणवीर नेगी राजेंद्र रावत, सुशील कुमार, भास्कारनंद आदि
का कहना है कि पिछले पांच दिनों से उप डाकघर की सभी सेवाएं ठप पड़ी होने से
खाता धारकों का कोई लेन देन नही हो पा रहा है । शादी ब्याह का सीजन होने के चलते उपभोक्ताओं को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डाक अधीक्षक पौड़ी से अविलंब उपडाकघर की विद्युत व्यवस्था करने की मांग की है। उप डाकपाल दुधारखाल रुद्र मणि ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था से उप डाकघर की व्यवस्थाएं सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।