क्रिसमस पर हुई लूट का खुलासा
लूटपाट करने वाले परिवार के थे नजदीकी
कोटद्वार । जनपद पौड़ी के कोटद्वार थाना क्षेत्र की पुलिस को क्रिसमस पर्व पर हुई बडी लूटपाट का खुलासा करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। दस दिन पूर्व सुबह लगभग सात बजे एक घर में हुई डकैती और लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने पांच लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूट के 2,60,000 रुपए व ज्वेलरी बरामद कर तीन तमन्चे, आठ जिन्दा कारतूस व दो चाकू भी जप्त किए हैं। साथ ही चोरी में प्रयुक्त तीन बाइकों को भी जप्त किया है । बताते चलें कि बीती 25 दिसंबर को शातिर लुटेरों द्वारा सुबह सात बजे देवी रोड स्थित एक घर को निशाना बनाया गया था। जिसमें लुटेरों द्वारा लाखों रुपए नगदी और लाखों की ज्वैलरी पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इनके पास से दो लाख साठ हजार रूपए की नकदी के साथ सोने के सभी जेबरात बरामद कर लिए हैं। पुलिस का कहना है इसमें लगभग साठ प्रतिशत लूट का सारा सामान बरामद कर लिया गया है।
एसएसपी पौड़ी ने लूट का खुलासा करने वाली टीम को दिया 20हजार का ईनाम
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस की सात तेज तर्रार टीमें लुटेरों के पीछे लगाई गई थी। जिसमें पुलिस ने 9 दिनों के लगातार अथक प्रयास से सोमवार को अभियोग में संलिप्त अभियुक्त राजकुमार छोटा पुत्र जयवीर व उसके चार साथियों को चरथावल क्षेत्र मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से डकैती के माल सहित गिरफ्तार किया है । पूछताछ के दौरान अभियुक्त राजकुमार द्वारा बताया गया कि प्रवीण प्रजापति वाली प्रमोद कुमार का करीबी रिश्तेदार है उसने ही हमें बताया कि वह काफी धनवान व्यक्ति है और परिवार की अन्य जानकारियां भी दी। लूटपाट में कपिल कुमार उर्फ रावण, संदीप कुमार उर्फ पिंटू ,संजीव कुमार उर्फ सोनू ,धीरज ,अंकित पुंडीर, प्रवीण प्रजापति ने मिलकर अमोद कुमार के घर में डकैती करने की रणनीति बनाई फिर हमने प्रमोद कुमार के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया। अभीयुक्तो द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी लूटने की घटना को अंजाम दिया है। लुटेरों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में भी अभियोजन पंजीकृत किए गए हैं । दो अभियुक्त प्रवीण प्रजापति पुत्र चंद्रपाल व अंकित पुंडीर निवासी उत्तर प्रदेश की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई हैं, इसके लिए पुलिस प्रयासरत है । इनमें से दो अभियुक्त राजकुमार व कपिल कनखल हरिद्वार लूट में भी शामिल है । लूटपाट करने यह सब लोग कौडिया कोटद्वार से आए व लूट की घटना को अंजाम देने के बाद लालढांग के रास्ते वापस मुजफ्फरनगर चलें गए । एसएसपी ने बताया कि यह लोग 1 महीने पहले ही रेकी करके गये थे । डकैती का पर्दाफाश करने वाली टीम को पुलिस महानिदेशक द्वारा घटना के अनावरण हेतु बीस हजार का नगद इनाम की घोषणा की गई है ।
