मेनू
News

कोविड-19 संक्रमण से मृत व्यक्तियों को 03 दिन के भीतर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

सोमवार तक 02 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन, जिले की विधानसभाओं के लिए 21 नामांकन पत्र बिके 

पौड़ी विधानसभा के लिए 05 श्रीनगर विधानसभा 02, लैंसडाउन विधानसभा 02, कोटद्वार 04, यमकेश्वर 04 तथा चौबट्टाखाल के लिए 04 नामांकन पत्र बीके 

श्रीनगर विधानसभा के लिए उत्तराखंड क्रांति दल पार्टी के मोहन काला तथा चौबट्टाखाल विधानसभा के लिए उत्तराखंड क्रांति दल ( डेमोक्रेटिक) अनु पंत द्वारा नामांकन


विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 के तहत बीते 21 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद से सोमवार तक 02 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र जमा किए गए हैं। साथ ही पौड़ी जिले की समस्त विधानसभाओं के लिए 21 नामांकन पत्र बिके। जिसमें पौड़ी विधानसभा के लिए 05 श्रीनगर विधानसभा 02, लैंसडाउन विधानसभा 02, कोटद्वार 04, यमकेश्वर 04 तथा चौबट्टाखाल के लिए 04 नामांकन पत्र बीके। श्रीनगर विधानसभा के लिए उत्तराखंड क्रांति दल पार्टी के मोहन काला तथा चौबट्टाखाल विधानसभा के लिए उत्तराखंड क्रांति दल ( डेमोक्रेटिक) अनु पंत द्वारा नामांकन पत्र जमा किया गया। इधर सुविधा पोर्टल से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑनलाइन नामांकन शून्य तथा एक पार्टी द्वारा चुनाव कार्यालय खोले जाने हेतु परमिशन ली गई है। अभी तक कुल 32 परमिशन संबंधित प्रत्याशियों द्वारा ऑनलाइन सुविधा पोर्टल के माध्यम से ली गई है।

     जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने विधानसभा चुनाव प्रक्रिया को लेकर समस्त विधानसभाओं के आरओ को गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। वहीं नामांकन कक्षों में समय पर बैठने के निर्देश दिए। जिससे प्रत्याशी सही समय पर अपना नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि 3:00 बजे के बाद किसी भी प्रत्याशी का नामांकन पत्र जमा न करने के निर्देश दिए।

कोविड-19 संक्रमण से मृत व्यक्तियों को 03 दिन के भीतर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश 



माननीय उच्च न्यायालय में योजित रिट याचिका के अनुपालन के तहत कोविड-19 संक्रमण से मृत व्यक्तियों को 03 दिन के भीतर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी द्वारा प्रस्तुत सूची के अनुसार जनपद पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत कोरोना वायरस संक्रमण से 267 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जिसके सापेक्ष वर्तमान तहसीलों में मात्र 74 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा इस प्रकरण पर तत्काल राहत सहायता वितरित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। वहीं जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने कहा कि कोविड-19 से मृतक व्यक्तियों के सापेक्ष कम आवेदन पत्र प्राप्त होने के चलते सबंधितों को राहत सहायता वितरित नहीं कि जा रही है। उन्होंने कोविड-19 के दौरान मृत व्यक्तियों के परिजनों को अपने-अपने तहसीलों में आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अपील की है।

विधानसभा कोटद्वार सुरक्षा के मद्देनजर 3 फ्लाइंग स्कॉड, 3 स्टेटिक टीम तथा चार अंतर राज्य चेकिंग बैरियर स्थापित 


उत्तराखंड विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराने तथा शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विधानसभा कोटद्वार में उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर की सीमा से लगे अति संवेदनशील बॉर्डर होने के दृष्टिगत  विधानसभा कोटद्वार में 3 फ्लाइंग स्कॉड, 3 स्टेटिक टीम तथा चार अंतर राज्य चेकिंग बैरियर स्थापित किए गए हैं। जिनकी विधानसभा कोटद्वार (कोटद्वार व कालागढ़) में स्थापित बैरियरो/टीमों को ईला गिरी अपर जिला मजिस्ट्रेट पौड़ी तथा श्रीमती मनीषा जोशी अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार  द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान के तहत चैक किया गया । 

सोमवार को अपर जिला मजिस्ट्रेट चला गिरी वह अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी ने कौड़ियां चैक पोस्ट और कालागढ़ चैक पोस्ट का भी निरीक्षण किया।
वहीं  विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत निर्वाचन को शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने हेतु अपर जिलाधिकारी इला गिरी व श्रीमती मनीषा जोशी अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार द्वारा ईवीएम मशीनों को सुरक्षित रखने हेतु स्ट्रांग रूम तथा चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों को ब्रिफ करने हेतु ग्राउंड/पांडाल तथा निर्वाचन ड्यूटी हेतु भेजे जाने वाली पार्टियों को रवाना करने व सामग्री आवंटित करने हेतु पांडाल स्थल एवं निर्वाचन ड्यूटी में लगे वाहनों की पार्किंग हेतु पार्किंग स्थल डिग्री कॉलेज कोटद्वार का निरीक्षण किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें