मेनू
News

कोटद्वार से श्रीनगर तक डबल लेन सड़क को स्वीकृति

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कोटद्वार से श्रीनगर तक  डबललेन सड़क को स्वीकृति

कोटद्वार। कोटद्वार से लेकर श्रीनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग को अब डबललेन बनाने के लिए केन्द्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान करते हुए पर्याप्त मात्रा में धनराशि भी स्वीकृत करवा दी है।

प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डा0 हरक सिंह रावत ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि अब कोटद्वार से लेकर श्रीनगर तक डबललेन मोटर मार्ग बनाने के लिए भारत सरकार के रोड ट्रॉसपोर्ट एंड हाईवे विभाग ने धनराशि स्वीकृति करवा दी है।  डबललेन का मोटर मार्ग बन जाने से लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध हो जायेगी। वन मंत्री ने कहा कि जनपद के लिए लाइफ लाइन साबित होने वाले डबललेन के मोटर मार्ग बन जाने से टूरिज्म व्यवसाय के बढ़ने की उम्मीद भी बढ जायेगी, जिससे पलायन पर भी रोक लग सकेगी। उन्होंने कहा कि कोटद्वार से श्रीनगर तक लगभग 137 किलोमीटर डबललेन की बनने वाली मोटर मार्ग के लिए 883 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गयी है, जिसकी लागत बढ भी सकती है।डा.रावत ने उक्त मोटर मार्ग के डबलेन स्वीकृत करवाये जाने के लिए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भी आभार व्यक्त किया। मेरठ से लेकर नजीबाबाद तक फोर लेन मोटर मार्ग को भी मंजूरी मिल गयी है।

कोटद्वार में नगर निगम की सर्वे टीम पर भडके व्यापारी

कोटद्वार नगर क्षेत्र में व्यापारियों में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सर्वे टीम अचानक कोटद्वार नगर क्षेत्र में व्यापारियों का सर्वे करने लगी व्यापारीयों ने सर्वे टीम से जानकारी ली तो तमाम व्यापारी आग बबूला होकर नगर आयुक्त के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। व्यापारियों का कहना है कि नगर आयुक्त के द्वारा कोटद्वार बाजार में व्यापारियों के सर्वे कराया जा रहा है जो कि व्यापारिक हित में नहीं है सर्वे को रोकने के लिए व्यापारियों को चाहे बाजार बंद करना पड़ेगा, धरना प्रदर्शन करना पड़े लेकिन व्यापारी किसी भी कीमत पर नगर निगम के द्वारा करवाए जा रहे इस सर्वे को नहीं होने देंगे। कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में नगर आयुक्त द्वारा शासन के निर्देशों के तहत एक आउटसोर्स एजेंसी से नगर क्षेत्र में व्यापारियों का सर्वे करवाया जा रहा है जो कि व्यापारियों का डाटा एकत्रित कर रही है डाटा एकत्रित होने के बाद नगर क्षेत्र में व्यापारियों का ट्रेड लाइसेंस बनने की प्रक्रिया शुरू होगी जिसका व्यापारियों का व्यवसाय के तहत वार्षिक लाइसेंस फीस जमा करनी होगी सर्वे टीम का व्यापारी ने खुलकर विरोध किया। व्यापारियों ने कहा कि किसी भी कीमत पर व्यापारियों का सर्वे नगर निगम के द्वारा नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए चाहे व्यापारियों को बाजार बंद करना पड़ेगा, कोई नई रणनीति बनानी पड़े सभी 40 वार्ड के व्यापारी एक साथ हैं। व्यापार संगठन के अध्यक्ष महेन्द्र बिष्ट  ने बताया कि नगर आयुक्त द्वारा बाजार में एक टीम भेजी गई है जो कि व्यापारियों का डाटा उनकी अनुमति के बिना कर रही है। कोटद्वार में जितने भी व्यापारी है उनका डाटा टीम के पास मौजूद पत्र लिखा गया है। जब इस संबंध में नगर आयुक्त पीएल शाह से जानकारी ली गई तो आयुक्त ने बताया कि सभी नगर निकाय नगर पंचायत और नगर निगम के अंतर्गत जितने भी व्यापारी आते हैं उनका ट्रेड लाइसेंस नगर निगम के द्वारा बनाया जाता है जो कि ऑलरेडी अन्य नगर निगम नगर पंचायत और नगर पालिकाओं में बन चुके हैं या व्यवस्था वहां पर चल रही है। इसी के साथ कोटद्वार नगर निगम के द्वारा भी 40 वार्डों में ट्रेड लाइसेंस बनाने के लिए एक आउटसोर्स एजेंसी को चिन्हित किया गया।यह आउटसोर्स एजेंसी कोटद्वार नगर क्षेत्र में व्यापारियों का सर्वे कर रही है लाइसेंस बनने के बाद लाइसेंस व्यवसाय के तहत होती है लाइसेंस फीस का व्यापारियों को वार्षिक भुगतान करना होता है।

सफाई कर्मचारियों के अभाव में स्वच्छ भारत मिशन को लग रहा पलीता- महापौर हेमलता नेगी

कोटद्वार। नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चुस्त दुरूस्त करने के लिए नियमित सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति, वार्डो में पानी निकासी की समस्या, टै्रचिंग ग्राउंड के लिए भूमि उपलब्ध करवाने को लेकर एक बार फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं शहरी विकास मंत्री को पत्र प्रेषित किया।

प्रेस को जारी विज्ञप्ति में नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने कहा कि वर्तमान में नगर निगम में पर्याप्त मात्रा में सफाई कर्मचारी न होने से स्वच्छ भारत मिशन सफल नहीं हो पा रहा है, कहा कि वर्तमान में जितने सफाई कर्मचारी तत्कालीन नगर पालिका में कार्यरत थे, उन्हीं कार्यरत सफाई कर्मचारियों से वर्तमान नगर निगम के चालीस वार्डो में सफाई का कार्य करवाया जा रहा है, कहा कि इस दौरान कई सफाई कर्मचारी सेवानिवृत्त भी हो गये है, तथा इतने कम सफाई कर्मचारियों से विस्तारित नगर निगम के वार्डो में सफाई करवाना नगर निगम के चुनौती बनता जा रहा है, उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से शीघ्र ही नगर निगम में नियमित सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने की मांग की है, महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने कहा कि नगर निगम बनने के बाद नये सम्मिलित वार्डो में पानी निकासी की समस्या बनती जा रही है, निकासी की व्यवस्था न होने से पानी एक सामने इकठ्ठा होने से संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। प्रदेश सरकार से पानी निकासी की समस्या से निजात दिये जाने के लिए योजना के लिए धनराशि दिये जाने की मांग की है। महापौर ने ट्रैचिंग ग्राउंड के लिए भूमि उपलब्ध न करवाये जाने पर भी गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में नगर निगम प्रशासन के लिए कूड़े का निस्तारण करना एक बहुत बड़ी समस्या बन गयी है, वर्तमान में गाडीघाट में कूड़ा डाले जाने से आसपास के लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, कहा कि रिहायशी जगह पर कूड़ा डाला जाना ठीक नहीं है, इसलिए प्रदेश सरकार को ट्रेचिंग ग्राउंड के लिए तत्काल भूमि उपलब्ध करवानी चाहिए, ताकि कूड़े की विकराल होती समस्या का समय पर समाधान हो सके।

कांग्रेसियों ने मांगा लैंसडाउन विधायक रावत का रिपोर्ट कार्ड

कोटद्वार। कवीन्द्र इस्टवाल  को लैंड्सडौन विधान सभा का प्रभार मिलते ही अपने कार्यक्षेत्र का भ्रमण के  तहत उन्होंने अपने विभाग के अंदर तीनो ब्लॉको 1 जेहरीखाल  2 रिखणीखाल नैनीडाडा 

तीनों ब्लॉक अध्यक्षो से बातचीत कर आगामी 2022 चुनावों के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को कमर कसने के लिए और साथ ही सभी प्रकोष्टो को जिम्मेदारिक लोगो को अपने कार्य के प्रति कार्य करने के लिए कहा

साथ ही यह भी जिस व्यक्ति को जिम्मेदारी मिली हे वह अपनी निष्ठा व ईमानदारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने को कहा यह तय है की 2022 में कांग्रेस उत्तराखण्ड में सरकार बनाने जा रही है वर्तमान सरकार ने जिस तरह से हमारे युवाओ व क्षेत्रिय जनता की जनभावनाओ के साथ खिलवाड़ करने का कार्य किया है। यह जनता भी भली भांति जान गई है।वर्तमान सरकार केवल हमें बेवकूफ बनाने का कार्य कर रही है।लोकडाऊन के वक्त अलग-अलग प्रांतों से जब उत्तराखंड का युवा उत्तराखंड वापिस आया तो उसे रोजगार व्यवस्ता और योजनाओं के नाम पर केवल धोखा मिला आज यह युवा फिर निरास होकर मैदानी क्षेत्रों में भटक रहा है।पूरे लैंसडाउन मे पानी की समस्या बनी हुई है ।

क्षेत्रीय भाजपा विधायक दिलीप रावत जी जनता आपसे 4 सालो का रिपोर्ट कार्ड मंगाती है।प्रदेश के प्रभारी देवेन्दर यादव जी व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतिम सिंह जी के नेतत्व मे उत्तराखंड का हर कार्यकर्ता मजबूती से कांग्रेस को उत्तराखंड में सरकार बना कर उत्तराखंड का विकास करने क लिए मजबूती से खड़ा है। इस मौके पर कवीन्द्र इस्टवाल – विधानसभा प्रभारी लैंड्सडौन धीरेंद्र प्रताप – पूर्व राज्य मंत्री . रघुवीर बिष्ट – सामाजिक कार्यकर्त्ता . हरीश खर्कवाल -महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष जिला अध्यक्ष . श्रीमति रंजन रावत – जिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला – राष्ट्रीय महिला सचिव होशियार नेगी – ब्लॉक जहरीखाल . प्रमोद रावत – ब्लॉक अध्यक्ष रिखणीखाल खाल . महिपाल सिंह रावत – नगर अध्यक्ष . जंगबहादुर सिंह – ब्लॉक अध्यक्ष नैनी डांडा . दीनबंधु बलोही – पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रिखङी खाल . सौरव नेगी – विधान सभा ब्लॉक यूथ लैंसीडौन . सुरेन्दर नेगी – पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जैहरीखाल . पिंकी नेगी – पूर्व प्रमुख रिखणीखाल आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें