कोटद्वार से कांग्रेस से उम्मीदवार घोषित, भाजपा-बसपा को अभी करना होगा इंतजार
कांग्रेस ने सुरेंद्र सिंह नेगी पर जताया विश्वास
कोटद्वार। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही राजनीति दलों ने अपने अपने संभावित जिताऊ प्रत्याशियों पर मंथन करने के बाद प्रत्याशी घोषित करना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड की कोटद्वार विधानसभा पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हुई थी, क्योंकि कोटद्वार विधानसभा पूरे गढ़वाल मंडल को प्रभावित करने वाली विधानसभा है। कोटद्वार विधानसभा में राजनीतिक दल काफी सोच-विचार कर मंथन कर प्रत्याशी घोषित करते हैं। रविवार दोपहर तक राष्ट्रीय दलों में से केवल कांग्रेस ने ही अपना उतार पाती है। सत्ताधारी दल भाजपा की नींद अभी तक नहीं खुल पाई है वहीं बसपा भी लगता है हाथी को पहाड़ चढ़ने के लिए तैयार नहीं।
कोटद्वार का चुनावी गणित तभी बनेगा जब सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों का खुलासा होगा।सभी राजनीतिक दल अपने अपने प्रत्याशियों को मजबूत और जिताऊ मानकर चल रहे हैं। कोटद्वार विधानसभा के रविवार तक घोषित प्रत्याशियों में कांग्रेस से सुरेंद्र सिंह नेगी,आम आदमी पार्टी से अरविंद वर्मा, मिशन सांस्कृतिक से सुनिल बहुखंडी, उत्तराखंड डेमोक्रेटिक क्रांति दल से रोहित डंडरियाल, निर्दलीय महिमा चौधरी ने अपनी दावेदारी निश्चित कर ली है।