रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
कोटद्वार मे सरकारी विभाग कोराना की चपेट मे
कोटद्वार मे कोराना लगातार अपना दायरा बढाता जा रहा है। गढवाल का प्रवेश द्वार होने के नाते कोटद्वार की भौगोलिक स्थिति बहुत संवेदनशील है। कोटद्वार की सीमाएं तीन ओर से यूपी से जुड़ी हैं,लेकिन इन सीमाओं से जिस प्रकार बाहरी राज्यों के लोगों आवाजाही बेरोकटोक लगातार जारी है उससे लगता है कोटद्वार मे शासन-प्रशासन जानबूझकर अनजान बना है।
कोटद्वार मे जिस प्रकार से अब सरकारी विभाग के कर्मचारी कोराना की जद मे आ रहे हैं उससे आने वाले समय मे कोटद्वार की कानून व्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य,कृषि,शिक्षा,मिनिस्ट्रीयल,सहित सभी विभाग चपेट मे आने मे कोई देरी नही लगेगी। विगत सोमवार और मंगलवार को कोटद्वार जिला उद्योग केंद्र के आठ कर्मचारी रैपिड टेस्ट पाजीटिव आने के बाद बुधवार को वनविभाग,नगरनिगम व कोतवाली सहित सात कर्मचारी भी पाजीटिव मिलने से हडकंप मचा हुवा है।अब इससे साफ पता चलता है कि कोटद्वार मे सरकारी विभागों मे शीघ्रता से ताला लगने वाला है।
