रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
भगवान विश्वकर्मा का जन्म दिन धूमधाम से मनाया
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत झंडीचैड़ पश्चिमी में विश्वकर्मा मंदिर समिति के तत्वावधान में भगवान विश्वकर्मा के जन्म दिन को धूमधाम से मनाते हुए पूजा अर्चना की गयी। तथा भगवान विश्व कर्मा से सुख समृद्धि एवं धन धान्य की कामना की गयी।झंडीचैड़ पश्चिमी में विश्वकर्मा मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमलता नेगी एवं पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए किया। अपने संबोधन में पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि पौराणिक मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा शिल्पशास्त्र के आविष्कार करने वाले देवता है,इसीलिए समस्त कामगार उनकी श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना करते है, कहा कि जिस प्रकार से भगवान ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश की पूजा की जाती है,उसी प्रकार से भगवान विश्वकर्मा को भी पूजा जाता है। महापौर हेमलता नेगी ने भी विश्वकर्मा दिवस पर समस्त लोगों को शुभकामनाऐं दी है,साथ ही लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए शासन प्रशासन के द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की भी हिदायत दी है। विश्वकर्मा मंदिर समिति के द्वारा कोरोना संकटकाल में बेहतर कार्य करने पर पूर्व काबीना मंत्री एवं महापौर सहित नगर निगम के पार्षदों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर पार्षद सुखपाल शाह, राकेश बिष्ट, अमित नेगी, विपिन डोबरियाल, प्रवेन्द्र सिंह रावत, विजेता, बीना नेगी, गिंदीदास, अनिल रावत, अनिल नेगी, विवेक शाह, आशा चैहान, रजनी अग्रवाल, गीता सिंह, डा. सबल सिंह, लक्ष्मी देवी, चद्रमणि, भारत भूषण शाह, लब किशोर, राजेन्द्र चैहान, हीरा मणि सहित कई लोग मौजूद थे।
झंडीचैड़ पश्चिमी में विश्वकर्मा दिवस के मौके पर भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए नगर निगम की महापोर हेमलता नेगी व पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी।
————————-
अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
कोटद्वार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी के निर्देशन पर जनपद स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बीईएल पुल के पास से एक व्यक्ति को अवैध 60 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ दबोच लिया। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि अपराधों की रोकथामए नशे की बढ़ती प्रवृति पर अंकुश लगाये जाने तथा अवैध तरीके से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान बीईएल पुल से अंकुश कुमार निवासी गब्बर सिंह कैम्प काशीरामपुर मल्ला को 60 अवैध अंग्रेजी शराब के पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाल रतूड़ी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस दौरान पुलिस टीम में कांस्टेबल सुभाष शर्मा व बिरेंद्र कुमार शामिल रहे।
———————————
यूथ कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन बेरोजगार दिवस के रूप मे मनाया
कोटद्वार।यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाते हुए बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी से तंग आकर आत्महत्या कर रहा हैए लेकिन सरकार बेरोजगारों को नौकरी देने के बजाय सरकारी संस्थानों का निजीकरण में व्यस्त है। गुरूवार को प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि देशभर में बेरोजगारी चरम सीमा पर हैए रोजगार के अभाव में युवा आत्महत्या कर रहा हैए लेकिन सरकार को उनसे कोई लेना देना नहीं है। मोदी सरकार 6 वर्ष के कार्यकाल के बाद भी देश के युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरीके से फेल साबित हुई है। दो करोड़ रोजगार का वादा करने के बाद सत्ता में आयी मोदी सरकार से देशभर का युवा परेशान है। इसके अलावा प्रदेश में भी डबल इंजन की सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं से रोजगार तक के सभी मोर्चों में फिसड्डी साबित हुई हैए राज्य में स्वरोजगार की तमाम योजनाएं केवल कागजातों तक ही सीमित होकर रह गई हैं। प्रदर्शन करने वालों में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमितराज सिंहए विधानसभा अध्यक्ष विजय रावतए जिला महासचिव देवाशीष रावत नीरज बहुगुणा सुधांशु नेगी छात्रसंघ अध्यक्ष सतपुली विजय नेगी छात्रसंघ अध्यक्ष कोटद्वार हिमांशु बहुखंडी नरेश कोटनाला सूरज प्रसाद कांति नितिन शर्मा मून मुदित बिटठल उनियाल सौरभ पाण्डे राजा आर्य आरिफ आकाश रावत रोहित आकाश नेगी दिव्यांश रावत पंकज राणा आदि शामिल रहे।
———————————————
खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया
कोटद्वार।कोटद्वार के विष्णु प्रसाद को इंडियन प्रिंसिपल नेटवर्क फाउंडेशन की ओर से खेल क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है। देश के 450 विद्यालयों के दो हजार शिक्षकों का फाउंडेशन की ओर से चयन किया गयाए जिनमें से प्रत्येक विषय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच.पांच शिक्षकों को चयनित किया गया। वर्तमान में विष्णु प्रसाद बिजनौर जनपद के अंतर्गत एक स्कूल में क्रीड़ा शिक्षक के रूप में तैनात है। वे क्रीड़ा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे स्थान पर रहे।
————————————–
एन एस एस के छात्रों ने पॉलीथिन हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान चलाया
कोटद्वार।राजकीय आर्दश इंटर कॉलेज कोटद्वार में स्पर्श गंगा उत्तराखंड नमामि गंगे तथा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संयुक्त रूप से पॉलीथिन हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान चलाया गया। रासेयो के गढ़वाल मंडल के कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर नेगीए जिला समन्वयक परितोष रावतए प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत व कार्यक्रम अधिकारी जयकृत नेगी के मार्ग दर्शन में चलाए गये पॉलीथिन हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत स्वंयसेवियों ने विद्यालय परिसर की साफ.सफाई करके एकत्रित कचरे को जैविक तथा अजैविक में छांटकर उसका निस्तारण किया। कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर नेगी ने कहा कि बढ़ते औद्योगिकीकरण और जंगलों के कटान से पर्यावरण प्रदूषित होने से ओजोन परत को नुकसान पहुंच रहा है। मानव के सुविधाभोगी उपकरण फ्रिज कूलर तथा वातानुकूलित उपकरणों के बढ़ते इस्तेमाल से उनसे निकलने वाली क्लोरो.फ्लोरो कार्बन से ओजोन परत पतली होती जा रही है। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु द्विवेदी सत्यपाल नेगी राजेंद्र रावत राजन शर्मा चंद्रमोहन सिंह मधूसूधन पंत के साथ ही स्वंयसेवी आकांश नेगी आंचल मीरा तानिया सलोनी शिल्पी अभिषेक सुमन लांबा अर्जुन कुमार मनीष कुमार साहिल योगेश आदि मौजूद रहे।
………………………………………..
गुरुवार को कोटद्वार में मिले 13 लोग फिर मिले कोरोना पाजीटिव
कोटद्वार । शहर में कोरोना का संकट दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। वहीं शहर के लोग भी लापरवाह नजर आ रहे हैं जिसके चलते कोरोनावायरस अपने पैर पसार रहा है कोटद्वार में गुरुवार को 13 लोगों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है । वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार दुगड्डा ब्लॉक में गुरुवार को 19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसमें जौनपुर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, शिवपुर निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति ,पदमपुर निवासी 34 वर्षीय युवक ,सिताबपुर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति ,जौनपुर निवासी 50 वर्षीय महिला ,58 वर्षीय पुरुष ,देवी मंदिर निवासी 58 वर्षीय महिला ,ग्रास्टन गंज निवासी 65 वर्षीय वृद्ध, गोविंद नगर निवासी 51 वर्षीय महिला, गोविंद नगर का 23 वर्षीय युवक, सिताबपुर निवासी 25 वर्षीय युवक, पदमपुर निवासी 33 वर्षीय महिला, व सिविल लाइन कोटद्वार निवासी 31 वर्षीय युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है । सीएमओ पौड़ी डॉ मनोज बहुखंडी ने बताया कि सभी पॉजिटिव आए हुए लोगों को आइसुलेट किया जा रहा है वहीं इनके संपर्क में आए हुए सभी व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी कोरोनावायरस की जांच करवाई जाएगी ।
……………………………………
थलीसैण के सांसद आदर्श ग्राम सभा सिरतोेली में जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों ने बैठक की
कोटद्वार।जनपद के विकास खण्ड डके क्रम में अपनी विभागीय योजना को धरातल पर उतारने हेतु कवायद शुरू कर दी। जिसके तहत बुधवार को जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिह नेगी एवं जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश रयाल ने ग्रामसभा सिरतोली का भ्रमण कर, लोगों को सरकार द्वारा संचालित रोजगार परक योजना की जानकारी दी। पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु ताराकुण्ड मंदिर स्थल एवं स्टे होम का किया निरीक्षण।
गांव में पर्यटन को बढावा देने हेतु डीटीडीओ श्री नेगी ने गांव में बने परंपरागत भवनों का निरीक्षण करते हुए भवन स्वामियों से होमस्टे पंजिकरण, दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास योजना के अन्तर्गत परंपरागत भवनों का जीर्णोद्वार करने तथा वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होने ग्रामीणों को अपनी पारंपरिक कार्य के साथ अपनी घरों के खाली पडे़ कमरों में होमस्टे संचालन करने को कहा। जिससे क्षेत्र में आने वाले पर्यटक को सुगम सुविधा उपलब्ध होने पर स्वरोजगार को बढावा मिल सकेगा। इसके उपरान्त डीटीडीओ श्री नेगी ने क्षेत्र में पर्यटकों को विचरण हेतु संभावनाऐं तलाशते हुए ग्रामीणों से पर्यटक, धार्मिक एवं रमणीक स्थल आदि के बारे में जानकारी ली। जिस पर ग्रामीणों ने गांव के ठीक ऊपर प्राचीन ताराकुण्ड, शिव मंदिर, रमणीक स्थल के बारे में जानकारी दी। जिसको लेकर उन्होने ग्रामीणों के साथ उक्त स्थल का पैदल कर, ताराकुण्ड पर्यटक स्थल पहुंचे। जहां उन्होने जलाशल एवं मंदिर व पर्यटक स्थल का निरीक्षण भी किया। जिस पर ग्रामीणों ने बताया कि ताराकुण्ड एवं शिव मंदिर में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। इस दौरान डीटीडीओ एवं सेवायोजन अधिकारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में सफाई अभियान भी चलाया। ग्रामीणों ने सिरतोली ग्राम सभा को आदर्श सांसद ग्राम चयनित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत एवं गढवाल सांसद श्री तीरथ सिह रावत व क्षेत्रीय विधायक/उच्च शिक्षा मंत्री डा0 धन सिंह रावत को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रमेश नौटियाल, राजेश रावत, आनंद सिह नेगी, सुरेश रावत सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।



