कोटद्वार में आधुनिक बस अड्डा कब बनेगा…..?
कोटद्वार।कोटद्वार के मोटर नगर में आधुनिक बस अड्डा के नाम पर जनता को लगातार गुमराह किया जा रहा है। नगर निगम और शासन.प्रशासन की उदासीनता के चलते सात साल बाद भी शहर में बस अड्डा निर्माण अधर में लटका हुआ है। आलम यह है कि बस अड्डा की जगह पर कार्यदायी एजेंसी ने बड़ा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है जो अब वाहनों की पार्किंग के काम भी नहीं आ पा रहा है।कोटद्वार वासियों को उम्मीद तो थी कि उन्हें न सिर्फ आधुनिक बस अड्डा मिलेगाए बल्कि शहर में जगह.जगह पार्किंग के चलते लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। लेकिन बस अड्डा तो मिला नहीं बल्कि जिस भूमि को अस्थायी बस अड्डे के रूप में प्रयोग में लाया जा रहा थाए आधुनिक बस अड्डे के नाम पर वहां बनाया गया गड्ढा आज भी आमजन को मुंह चिढ़ा रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि जहां प्रदेश सरकार क्षेत्र में पार्किंग सुविधा को लेकर पूरी तरह निष्क्रिय है वहीं नगर निगम प्रशासन भी इस पूरे मामले में चैन की बंशी बजा रहा है। कोटद्वार की सुन्दरता पर दाग लगा रहे गड्ढे से क्षेत्र की उस राजनीति की भी कलई खुल रही है जिसमें विकास के दावे किए जाते हैं। बतादें कि जिस सरकारी भूमि को बस अड्डा निर्माण के नाम पर खोदा गया वहां से सात वर्ष पूर्व तक बस व टैक्सियों का संचालन होता था। तत्कालीन नगर पालिका ने 23 मार्च 2013 को पीपीपी मोड पर मोटर नगर में आधुनिक बस टर्मिनल बनाने का कार्य एक निजी संस्था को सौंपा। संस्था ने मोटर नगर में बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू किया। पालिका ने मोटर नगर की 1.838 हेक्टेयर भूमि में से 1.5034 हेक्टेयर भूमि कंपनी को मुहैया करा दी। अनुबंध के मुताबिक मार्च 2015 तक बस अड्डे का निर्माण पूर्ण कर नगर पालिका को सौंपा जाना था। करार होने के नगर पालिका ने मोटर नगर का भू.उपयोग परिवर्तित नहीं किया। निर्माण के करीब छह माह बाद भू.उपयोग तो परिवर्तित हो गयाए लेकिन जिस स्थान पर बस अड्डा निर्माण होना थाए वहां पहले से ही दुकानें मौजूद थींए जिस कारण मसला फिर लटक गया। इसके बाद भी नगर पालिका तय शर्तो के अनुसार मोटर नगर की पूरी भूमि खाली करवा कर संस्था को नहीं सौंपी।क्या कहती है मेयर नगर निमग हेमलता नेगी। बस अड्डे का निर्माण अधर में लटक गया और यही स्थिति आज भी बरकरार है।मोटर नगर में बस अड्डा निर्माण के संबंध में कार्यदायी संस्था के साथ पूर्व में हुआ एमओयू रद्द हो गया है और यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
——————————–
आटो चालकों मनमाना किराया बसुलने का आरोप
कोटद्वार।भाबर क्षेत्र के लोगों ने ई.रिक्शा व ऑटो चालकों पर मनमाना किराया वसूलने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है। अधिक किराया वसूलने का कारण पूछने पर कई ऑटो चालक सवारियों के साथ अभद्रता पर उतर आते हैं।भाबर निवासी संतोष रावत सुखराम मनोज राजकुमारी मनोरमा आदि की ओर से भेजे गये शिकायत पत्र में कहा गया कि लॉकडाउन के बाद शारीरिक दूरी के पालन के नाम पर ई.रिक्शा व ऑटो चालकों ने किराया दोगुना कर दिया था लेकिन अब पूरी सवारियां बैठाने के बाद भी तीन से चार गुना किराया वसूल रहे हैं। हालत यह है कि ऑटो चालक बाजार से दुर्गापुरी चैराहे तक का 50 रुपये व किशनपुरी तक का 70 रुपये किराया वसूल रहे हैं। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी भाबर स्थित ग्रोथ सेंटर में काम करने वाले श्रमिकों को हो रही है। कहा कि यदि कोई व्यक्ति ऑटो चालकों से अधिक किराया वसूलने का कारण पूछता है तो वह उसे आधे रास्ते में ही उतार देते हैं। पूर्व में इसकी शिकायत परिवहन महकमे से कर चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
———————–
नगर निगम के क्षतिग्रस्त चैंबर दे रहे हैं हादसों को न्योता
कोटद्वार।निगम प्रशासन नालियों के चैंबर और ढक्कनों को ठीक करने की जहमत नहीं उठा रहा हैए जिससे मार्गों पर क्षतिग्रस्त हुए चैंबर दुर्घटना के सबब बने हुए हैं। नगर निगम प्रशासन की लापरवाही के चलते आमपड़ाव जौनपुर गाड़ीघाट समेत कई इलाकों में वर्तमान में नालियों के चैंबर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। हालत यह है कि कर्मचारियों ने चैंबर फंसाने के लिए उसके आसपास छोटे.छोटे पत्थर लगाए हुए हैं। इस स्थिति में यदि किसी पैदल चलने वाले का पैर इसमें पड़ता है तो वह नाली के अंदर भी गिर सकता है। पूर्व में कई बार इस चैंबर की चपेट में आने से दोपहिया वाहन चालक भी घायल हो चुके हैं। स्थानीय निवासी जगमोहन सिंहए कुलदीप रावतए मनोजए जगतरामए शुभम आदि कहना है कि शहर भर में नालियों के चैंबर क्षतिग्रस्त हो रखे हैं। जिनकी चपेट में आने से आए दिन वाहन चालक घायल होते रहते हैं। वहीं रात्रि के समय क्षतिग्रस्त चैंबर न दिखने की वजह से दुर्घटना की संभावना कई गुना बढ़ जाती है लेकिन शासन.प्रशासन इस ओर ध्यान देने की जहमत नहीं उठा रहा हैए जिस कारण यह समस्या लंबे समय से जस की तस बनी हुई है। उन्होंने शासन.प्रशासन से शीघ्र चैंबरों की मरम्मत कराये जाने की मांग की है
कोटद्वार मे आधुनिक बस अड्डा कब बनेगा…?
रिपोर्टर: Author
August 5, 2026