रिपोर्टर: Author
August 5, 2026
कोटद्वार में 23 वर्षों में बिना माफियाओं के मंच पर विधायक
कोटद्वार विधानसभा में चापलूस व माफियाओं को पिछले 23 वर्षों में राजनीतिक मंच व पोस्टर में नहीं मिल पा रही जगह…..!
विधानसभा अध्यक्ष खंडूरी के कार्यकाल में राजनीतिक मंच से माफिया मानसिकता के सफेदपोश गायब
पिछले दो वर्षों से विधानसभा अध्यक्ष ने अपने आसपास भी नहीं फटकने दिया भू माफियाओं, खनन माफियाओं व शराब माफियाओं को
राज्य बनने के बाद 23 वर्षों में गैरकानूनी धन्धों में लिप्त चापलूस माफियाओं को स्थानीय विधायक के मंचों व पोस्टरों में नहीं मिल रही जगह।
रिपोर्ट- पुष्कर सिंह पवार ‘पदम’
कोटद्वार। राजनीतिक जीवन में राजनीतिक और माफियाओं का चोली दामन का साथ माना जाता है। उत्तराखंड की राजनीति इससे अछूती नहीं है। राज्य बनने के बाद जिस तरह से उत्तराखण्ड में माफियाओं और चापलूसों ने राजनीतिज्ञों को अपनी मुट्ठी में कर शाम, दाम, दंड, भेद अपनाकर पूरे राज्य में जो लूट खसोट मचाई वह किसी से छिपी नहीं। राज्य के मुख्यमंत्रियों से लेकर कैबिनेट मंत्री, मंत्री, विधायक, लाल बत्ती धारियों से लेकर सत्ता से जुड़े चापलूस और गैरकानूनी धन्धों में लिप्त माफियाओं ने राज्य को बडे़ माफिया राज्यों की श्रेणी में ला दिया है।
उत्तराखण्ड के कोटद्वार विधानसभा में पिछले 22 वर्षों में पहली बार देखने को मिल रहा है जब कोई चापलूस और गैरकानूनी धन्धों में लिप्त माफिया राजनीतिक मंच और सत्ताधारी राजनीतिक पोस्टरों में गायब है। भले ही स्थानीय विधायक और विधानसभा अध्यक्ष कोटद्वार के विकास कार्यों को अपने कद के अनुरूप गति नहीं दे पाई हों परन्तु निश्चित रूप में कोटद्वार की राजनीतिक चापलूस लाबी और माफिया लाबी विशेषकर खनन माफियाओं, शराब माफिया, भू माफिया और शट्टा-बट्टा माफियाओं पर जिस प्रकार लगाम लगाई है उससे उपरोक्त माफिया कोटद्वार में बुरी तरह फनफनाया हुवा है। कोटद्वार विधायक और विधानसभा अध्यक्ष को नीचा दिखाने का अनाप शनाप हथकंडे अपनाकर छवि खराब करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा।
कोटद्वार की जनता ने महसूस किया होगा कि पिछले दो वर्षों में जिस तरह कोटद्वार विधायक के मंचों व पोस्टरों में माफियाओं और चापलूसों को दूर रखा है साथ ही कोटद्वार की अवैध कालौनियों में पानी, बिजली व सरकारी धन से बनने वाली सड़कों पर रोक लगाई है उससे प्रापर्टी डीलर/भू माफिया बिलबिला रहा है। अवैध खनन पर काफी हद तक लगाम लगी है।
अब कोटद्वार विधायक और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी को चाहिए कि कोटद्वार के विकास से जुड़ी प्रमुख समस्याओं, कूड़ा निस्तारण, अवैध अतिक्रमण, शहर की पेयजल, बिजली के साथ कोटद्वार बेस हास्पीटल में चिकित्सकों की पूर्ति शीघ्र हो। बड़ी समस्याओं में लालढांग चिल्लरखाल, कालागढ़, रामनगर मोटरमार्ग की शुरुआत, कोटद्वार जिले की मांग पूरी करने, कोटद्वार मोटर नगर के गड्ढे का समाधान के लिए कोटद्वार की जनता का सहयोग लेकर कोटद्वार वासियों के निर्णय को सही साबित करना।
