कोटद्वार में हुए गौ वंश वध में आठ गिरफ्तार एक फरार
कोटद्वार।दिनांक 19.04.2021 को कोटद्वार में हुए गौ वंश की हत्या में कोटद्वार कोतवाली पर मु0अ0सं0 77/2021 धारा 3/5/11 उत्तराखण्ड गौ वंश संरक्षण अधिनियम 2007 बनाम अज्ञात लोगों को पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,जनपद पौड़ी गढ़वाल, कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा अभियुक्तों शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदया कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार अनिल कुमार जोशी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार नरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक सी0आई0यू0 विजय सिंह के नेतृत्व में टीमे गठित की गयी। गठित टीमो द्वारा अथक प्रयास से दिनांक 19.05.2021बुधवार को उक्त अभियोग में संलिप्त 08 अभियुक्तों को मौ0 इरफान के किराये के कमरे गाड़ीघाट कोटद्वार से घटना में प्रयुक्त 02 छुरा, 01 गंडासा व 02 रस्सी के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणो ने पूछताछ में बताया कि लॉकडाउन की वजह से रोजगार न होने के कारण गौकशी कर गौ मांस को बेचकर हम लोगो ने धन अर्जित करने का विचार बनाया और दिनांक 18.04.2021 की रात को मौ0इमरान के कमरे के पास एक बछडे को काट कर उसका मांस लकड़ीपडाव में जरीफन उर्फ मुन्नी को बेच दिया था अवशेष ठिकाने लगाने के समय बछडे का शिर रास्ते मे गिर गया था और शेष अवशेष हमने नहर में बहा दिये थे और हम पुलिस से बचने के लिए नजीबाबाद (उ0प्र0) भाग गये थे। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्तगण फैजान उर्फ बिहारी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस प्रयासरत है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-मौ0 इमरान पुत्र अब्दुल रसीद निवासी- पठानपुर, थाना- नजीबाबाद जनपद बिजनौर (उ0प्र0) उम्र- 21 वर्ष।नौशाद उर्फ दिल्लू पुत्र युसूफ निवासी- पठानपुर, थाना- नजीबाबाद जनपद बिजनौर (उ0प्र0) उम्र- 20 वर्ष।मौ0 नदीम पुत्र भूरा निवासी- पठानपुर, थाना- नजीबाबाद जनपद बिजनौर (उ0प्र0) उम्र- 19 वर्ष।
मौ0 अमन उर्फ बादल पुत्र भूरा निवासी- पठानपुर, थाना- नजीबाबाद जनपद बिजनौर (उ0प्र0) उम्र- 20 वर्ष।आजम पुत्र रईस निवासी- पठानपुर, थाना- नजीबाबाद जनपद बिजनौर (उ0प्र0) उम्र- 20वर्ष अफजल पुत्र अय्यूब उर्फ बॉबी निवासी- कलहेड़ी मुबारकपुर थाना नजीबाबाद उ0प्र0 उम्र-19 वर्ष।मुन्नी निवासी लकड़ीपड़ाव थाना कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वालअरबाज पुत्र इलीयास निवासी लकड़ीपड़ाव थाना कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल
वांछित अभियुक्तः-फैजान उर्फ बिहारी पुत्र खुर्शीद निवासी- पठानपुर, थाना- नजीबाबाद जनपद बिजनौर (उ0प्र0)।
बरामद मालः- 02 छुरा, 01 गंडासा व 02 रस्सी
पुलिस टीमः- प्रभारी निरीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह बिष्ट निरीक्षक श्री विजय सिंह (प्रभारी सीआईयू)व0उ0नि0 श्री प्रदीप नेगी उ0नि0 श्री सुनील पंवार
उ0नि0 श्री संदीप शर्मा म0उ0नि0 भावना भट्ट हे0 कान्स. 27 ना0पु0 सुशील कुमार(सीआईयू)कान्स. 263 स0पु0 सोनू कमार कान्स. 276 ना0पु0 कुलदीप कान्स. 49 ना0पु0 धनपाल कान्स.81 ना0पु0 अनिल कुमार कान्स. 389 ना0पु0 गजेन्द्र कुमार कान्स. 163 ना0पु0 देवेन्द्र (सीआईयू) कान्स.333 ना0पु0 फिरोज (सीआईयू)कान्स. 218 ना0पु0 आबिद (सीआईयू)कान्स.211 ना0पु0 हरीश (सीआईयू) महिला कान्स. 512 ना0पु0 विमला महिला कान्स. 311 ना0पु0 मोनिया आदि मौजूूूद रहे।
कोरोना वायरस के रोकथाम एवं बचाव हेतु ग्रा
म पंचायत स्तर नियंत्रण समिति गठित करने के जिलाधिकारी गढ़वाल डाॅ. विजय कुमार जोगदण्डे ने दिए आदेश
कोटद्वार।कोविड-19 संक्रमण काल में कोरोना वायरस के रोकथाम एवं बचाव हेतु ग्राम स्तरीय जनसहभागिता के लिए जिलाधिकारी गढ़वाल डाॅ. विजय कुमार जोगदण्डे ने वर्चुअल माध्यम से स्लाॅट वाइज जनपद के समस्त ब्लाॅकों के ग्राम प्रधानों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत ग्राम पंचायत स्तर पर ‘‘ग्राम पंचायत स्तरीय कोविड नियंत्रण समिति‘‘ बनाने हेतु आदेश जारी किये गये हैं, जिन ग्राम पंचायतों में अभी तक समिति का गठन नहीं किया गया है, शीघ्र समिति का गठन कर नियमित रूप से साप्ताहिक बैठक कराना सुनिश्चित करें। साथ ही एक रजिस्टर भी बनाना सुनिश्चित करें, जिसमें कोविड संबंधित यथा समिति गठन, सदस्यों के नाम, ग्राम पंचायत की जनसंख्या, ग्राम में कोरोना संक्रमित व्यक्ति, मेडिकल किट, कोविड सामाग्री, ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध संसाधन, रेफर किये गये मरीज, कोरोना संदिग्ध मरीज को उपलब्ध कराई गई सुविधा, रेफर किये गये मरीज, माइक्रो जोन आदि समस्त जानकारी हो। उन्होंने निर्देशित किया कि यह समस्त जानकारी ब्लाॅक स्तर पर भी रखना सुनिश्चित करें। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में समस्त ब्लाॅकों के लगभग 1013 ग्राम प्रधान वर्चअल माध्यम से जुड़े हुए थे।
जिलाधिकारी डाॅ. जोगदण्डे ने समस्त बीडीओ को निर्देशित किया कि प्रत्येक ब्लाॅक में एक कन्ट्रोल रूम बना हो, जिसका नम्बर प्रत्येक ग्राम प्रधान के पास उपलब्ध हो। कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत को 4-4 पल्स आक्सीमीटर, एन95 मास्क, पीपीटी किट, गलब्स् उपलब्ध कराये जा रहे हैं और समिति अपने स्तर से भी कोविड सामाग्री क्रय कर सकती है या मांग कर सकती है। कहा कि जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 30-30 आक्सीजन बैड बना रहे हैं व दवाई उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि स्थानीय स्तर पर ही तत्काल इलाज मुहैया हो सके। कहा कि प्रत्येक विकास खण्ड को 01 एम्बुलेंस व 02 बुलेरो/जीप भी दे रहे हैं, ताकि मरीजों को लाने-ले जाने में मदद मिल सके। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में जन जागरूकता पोस्टर चस्पा करना सुनिश्चित करें। कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि को जनसंख्यानुसार ग्राम पंचायतों को मुहैया कराई गई है, जिसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत को 20 हजार की धनराशि कोविड-19 के तहत खर्च करने की अनुमति दी गई है तथा आवश्यकतानुसार मांग करने पर एसडीआरएफ मद से भी धनराशि उपलब्ध करा दी जायेगी।
उन्होंने निर्देशित किया कि गांव के प्रत्येक कोरोना संक्रमित व्यक्ति एवं कोरोना लक्षण संदिग्ध मरीज को कोविड मेडिसन किट उपलब्ध कराना आवश्यक है। कहा कि जनपद में एक लाख दवाई किट का आर्डर दिया गया है, जिसमें से 25 हजार दवाई किट प्राप्त हो चुकी हैं, जिन्हें समस्त विकास खण्डों के ग्राम पंचायत प्रधानों को आशा व आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से गांव-गांव में वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके आलाव आइवरमैकटिन 12एमजी किट भी समस्त ग्राम पंचायत हेतु 50 से 100 किट (दवाई उपयोग जानकारी पर्चा सहित) जनसंख्यानुसार दी जा रही है, जिसे 15 से अधिक आयु के व्यक्तियों को तीन दिन तक सुबह-शाम लेनी है, ताकि संक्रमण को फैलने से कम किया जा सके। कहा कि दवाई किस तरह उपयोग में लानी है, संबंधी पोस्टर प्रत्येक ग्राम पंचायत में चस्पा करना सुनिश्चित करें, ताकि सभी पढ़कर इसका लाभ ले सके। उन्होंने निर्देशित किया कि गाइडलाइन के अनुसार ग्राम पंचायत स्तर पर क्वारनटाइन सेंटर बना लें, जिसमें बैड, बिजली, पानी व शौचालय आदि की सुव्यवस्था हो। इन क्वारनटाइन संेटर में अन्य प्रदेश/जनपदों से आने वाले लोगों को अनिवार्य रूप 07 दिन रखना सुनिश्चित करें।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ‘‘ग्राम पंचायत स्तरीय कोविड नियंत्रण समिति‘‘ में ग्राम प्रधान अध्यक्ष होंगे। इसके साथ ही समिति में आशा कार्यकर्ती, प्रतिनिधि महिला मंगल दल/युवा मंगल दल, वन पंचायत सरपंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती, ग्राम प्रहरी, एनएसएस/नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवक, ग्राम स्तरीय स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधि(वैकल्पिक), अन्य व्यक्ति जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में सदस्य सम्मिलित होंगे। समिति की जिम्मेदारी होगी कि सर्दी/जुकाम खांसी/बुखार/बदन दर्द/स्वाद या गंध न आना/सर दर्द/शरीर टूटना/सांस लेने में दिक्कत से पीड़ित व्यक्तियों की पहचान करना, ऐसे व्यक्तियों को उन्हीं के घरों में तत्काल आइसोलेट करना, ऐसे व्यक्तियों को मेडिकल किट तत्काल उपलब्ध कराना, कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव हेतु जागरूक करना आदि अन्य कार्य होंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा समस्त ग्राम प्रधानों को पीपीटी के माध्यम समिति द्वारा किये जाने वाले कार्याें के बारे में जानकारी दी गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, डीपीआरओ एम.एम.खान सहित बीडीओ एवं ग्राम प्रधान आदि संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम उपस्थित थे।
कोटद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही को लेकर यूथ कांग्रेस का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
कोराना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर कोटद्वार बेस अस्पताल में नाकाफी सुविधाओं के चलते मरीजों का रूख निजी अस्पतालों में होने तथा निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों से दवाईयों, टेस्टिंग, आक्सीजन और सुविधाएं देने के नाम पर हो रही भारी लूट खसोट को लेकर यूथ कांग्रेस कोटद्वार ईकाई द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित राज ने स्थानीय प्रशासन, चिकित्सालय प्रशासन और स्थानीय विधायक को लापरवाही वरतने व लूट-खसोट को शह देने का आरोप लगाया है।
सेना में भर्ती हुए अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग तिथि में बदलाव
सेना भर्ती कार्यालय,लैंसडाउन के द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों को 26 अप्रैल 2021 से 30 अप्रैल 2021 तक उनके जिले के अनुसार कॉल लेटर वितरित किए गए थे जिसमें अभ्यर्थियों को दी गई दिनांक के अनुसार सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन में रिपोर्ट करने के लिए बताया गया था परंतु कोविड-19 महामारी के बढ़ते हुए प्रकोप और ओ भी कर्फ्यू के कारण अब अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दिनांक के अनुसार जसवंत द्वार जीआरआरसी लैंसडाउन में डिस्पैच प्रक्रिया के लिए प्रातः 6:00 बजे रिपोर्ट करना है क्रमांक को 7 मई 2021 रिपोर्ट करने की नई दिनांक 21 मई 2021 8 मई 2021 के बजाय 26 मई 2021 10 मई 2021 के बजाए 4 जून 2021 11 मई 2021 12 मई 2021 के बजाय 11 जून 2021 13 मई 2021 के बजाय अब 19 जून 2021 14 मई व 15 मई 2021 के बजाय अब 26 जून 2021 जसवंत द्वार जीआरआरसी लैंसडाउन में रिपोर्ट करने करनी होगी डिस्पैच प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की स्वास्थ्य एवं खर्चों को ध्यान में रखते हुए सभी अभ्यर्थियों के लिए रहने व खाने का निशुल्क प्रबंध जीआरआरसी लैंसडाउन में किया गया है लैंसडाउन भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल विनीत वाजपेई ने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को यह सूचित किया जाता है कि हुए अपने साथ सभी मूल दस्तावेज, एडमिट कार्ड, कॉल लेटर, मास्क, सैनिटाइजर, चम्मच और प्लेट एवं बताए गए सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आए। सभी अभ्यर्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। बाकी बचे हुए सभी अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि वह घर पर रहे एवं सुरक्षित रहे। अभ्यर्थियों को यह भी सूचित किया जाता है कि इस दौरान अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, लैंसडाउन के द्वारा बताए गए सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। कोविड -19 महामारी की स्थिति में सुधार होने पर सभी बची हुए अभ्यर्थियों को समाचार पत्र के माध्यम से सेना भर्ती कार्यालय, लैंसडाउन में रिपोर्ट करने के लिए नई दिनांक सूचित कर दी जाएगी।




