मेनू
News

कोटद्वार में हुई सैनिक जीडी परीक्षा का पेपर लीक

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

कोटद्वार में हुई सैनिक जीडी परीक्षा का पेपर लीक, परीक्षार्थी बैरंग लौटे

रक्षा मंत्रालय में भी परीक्षा माफियाओं की घुसपैठ

गरीब और निर्धन परीक्षार्थियों पर परीक्षा माफियाओं की वजह से मुसीबतों का पहाड़

कोटद्वार । कुछ दिनों पूर्व कोटद्वार में हुई गढ़वाल राइफल की शारीरिक परीक्षा के बाद रविवार को लैंसडौन में लिखित परीक्षा होनी तय हुई थी जोकि परीक्षा माफियाओं के कारण स्थगित कर दी गई है । रविवार को लैंसडौन के गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर में थल सेना की जनरल ड्यूटी की लिखित परीक्षा होनी थी। जनरल ड्यूटी वर्ग की इस परीक्षा में 3708 युवा शामिल थे। परीक्षा के लिए शनिवार की देर रात्रि साढ़े ग्यारह बजे इन युवाओं की भवानी दत्त परेड़ ग्राउंड में उपस्थिति भी हो गई थी, लेकिन रविवार सुबह परीक्षा माफियाओं की करतूतों के कारणों के चलते यह परीक्षा स्थगित कर दी गई। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल विनीत वाजपेयी ने बताया कि सैनिक तकनीकी – सैनिक ट्रेडमैन 10 और 8 कक्षा पास सैनिक नर्सिंग, सहायक सैनिक क्लर्क / एसकेटी की परीक्षा हो गई है । जीडी परीक्षा में परीक्षा माफियाओं की करतूतों  के कारण केवल सैनिक जीडी श्रेणी का पेपर रद्द कर दिया गया। पूर्ण विवरण ज्ञात नहीं है। परीक्षा फिर से होगी । बाद में नए सिरे से जीडी परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों को सूचित किया जाएगा ।

भारत विकास परिषद ने किया परिवार मिलन समारोह

कोटद्वार । भारत विकास परिषद कोटद्वार के तत्वावधान मे ग्राम हनुमन्ती मे परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर पर्यटन विकास, ग्राम्य विकास हेतु जानकारी, संस्कार सम्बन्धी जानकारी, बच्चो, महिलाओ व पुरुषो की विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित की गई । सोमवार को हनुमन्ती स्थित रकाताल रिसोर्ट मे आयोजित उक्त परिवार मिलन समारोह का शुभारंभ परिषद के अध्यक्ष गोपाल चन्द्र बंसल ने किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य परिवारो मे मेल मिलाप तथा आपसी प्रेम भाव पैदा करना है । हमारा बच्चो मे अच्छे संस्कार पैदा करके उन्हे अनुशासित योग्य व नेतृत्व क्षमतावान बनाना मुख्य लक्ष्य होना चाहिए ।कार्यक्रम संयोजक कैलाश अग्रवाल ने कहा कि गांवो के विकास के लिए हमे प्रयन्तशील रहना चाहिए । गांवो से पलायन की समस्या बड़ी विकट होती जा रही है इसको रोकने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा व रहने की सुविधाए विकसित करनी होगी । उन्होंने कहा कि गांवो का विकास करके इन्हे पर्यटन मानचित्र मे लाना होगा ।इस अवसर पर सचिव श्याम सुंदर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल , महिला प्रमुख मीनाक्षी शर्मा, टीआर पांथरी , महिला संयोजिका पूनम नैथानी ने विचार व्यक्त किए । इस अवसर पर पुरुषो, महिलाओ व बच्चो की प्रतियोगिताए आयोजित की गई ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें