मेनू
News

कोटद्वार में हरेला लोक पर्व पर पत्रकारों के साथ वन विभाग और पुलिस ने किया वृक्षारोपण।

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 58 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

कोटद्वार।श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया, कु0 पी0 रेणुका देवी जनपद पौड़ी गढ़वाल के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। जिस के क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत कलालघाटी क्षेत्र में दौराने चैकिंग एक व्यक्ति प्रदीप कुमार पुत्र स्व0 शंकर सिंह निवासी सीगड्डी लोक मणिपुर कलालघाटी थाना कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल उम्र 36 वर्ष को 58 पव्वे अंग्रेजी शराब की साथ बगड़ लोकमणी पुल के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है अभियुक्त की अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं नशे की विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई लगातार जारी है।

पंजीकृत अभियोग मु0अ0स0-149/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम

कोटद्वार में हरेला लोक पर्व पर पत्रकारों के साथ वन विभाग और पुलिस ने  किया वृक्षारोपण।

कोटड़ी रेंज और सनेह पलिस चौकी में किया फलदार वृक्षों का रोपण

वृक्षों और पर्यावरण को बचाने का लिया संकल्प

कोटद्वार। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला जो कि पर्यावरण को बचाने और जनजीवन में प्रकृति के प्रति स्नेह जगाने का भी पर्व है के अवसर पर कोटद्वार में साप्ताहिक समाचार पत्र वन पर्यावरण के वैनर तले उत्तराखंड के पारम्परिक हरेला पर्व पर कोटढ़ीढांग सनेह में वन विभाग के परिसर में फलदार पेड़ो का वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया  गया। वन क्षेत्राधिकारी कोटड़ीढांग धर्मानन्द ध्यानी, उप वन क्षेत्राधिकारी दीपक रावत, अखिलेश कुमार उमेश कुमार शोभाराम उनियाल, प्रकाश बिष्ट व कोटड़ी रेंज के वन कर्मियों के साथ वन  पर्यावरण के सम्पादक कमल बिष्ट, पुष्कर पवार लोक संवाद टुडे सम्पादक , मनोज नोडियाल शाह टाइम्स, हरीश नेगी समाज सेवी, सुखदेव रावत, राजेश सिंह छोटेलाल वन दरोगा, संगीत वन दरोगा, मदन सिंह दैनिक शर्मा बशीर दै. श्रमिक, कमल सिंह कोटड़ीढांग, मनोज, समंदर सिंह, संदीप कुमार, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।

वहीं दुसरी ओर स्नेह  पुलिस चौकी मै स्नेह चौकी प्रभारी अजय भट्ट के नेतृत्व में भी लोकपर्व हरेला पर्व पर पुलिस कर्मियों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया गया गया। इस अवसर  कैलाश चन्द, शादाब अली, रमेश, संतोष भंडारी सहित स्थानीय लोग व पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें