कोटद्वार में विशेष सम्प्रदाय द्वारा बहुसंख्यक समाज के बीच तीसरी मंजिल पर धार्मिक स्थल बनाने पर बवाल
पुलिस को तहरीर देने के वावजूद कार्यवाही न होने पर किया थाने का घेराव
कोटद्वार। पिछले दिनों कोटद्वार में दो सम्प्रदायों के बीच घर की तीसरी मंजिल पर धार्मिक स्थल बनाने को लेकर एक सम्प्रदाय द्वारा विरोध किया गया। विशेष सम्प्रदाय द्वारा पहले तो स्थानीय लोगों की मांग पर निर्माण कार्य रोक दिया गया परन्तु बाद में कुछ दिनों बाद फिर से शुरू कर दिया गया जिस कारण पुनः दोनों सम्प्रदायों के बीच विवाद होने लगा। विरोधी पक्ष द्वारा कोटद्वार का साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने और बहुसंख्यक समाज के बीच घर के ऊपर धार्मिक स्थल बनाने की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा कोटद्वार कोतवाली में दी गई परन्तु पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने के कारण मंगलवार को विरोधी पक्ष द्वारा थाने का घेराव किया गया।
मामला कोटद्वार के बीपीएल रोड बलभद्रपुर के वार्ड नं 27 के एक कालौनी का है जहां जहां वर्ग विशेष के एक राजनैतिक दल के ग्रामीण जनप्रतिनिधि का जिसके द्वारा अपने निजी आवास की तीसरी मंजिल पर धार्मिक स्थल बनाना शुरू कर दिया जब स्थानीय लोगों को पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया। पहले तो निर्माण कार्य करने वाला पक्ष सहमत हो गया परन्तु कुछ दिनों बाद फिर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने स्थानीय पूर्व पार्षद के नेतृत्व में विरोध करते हुए स्थानीय व कोटद्वार का साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने की संभावना को लेकर कोटद्वार कोतवाली में तहरीर दे दी परन्तु गंभीर संवेदनशील मामला होने के बावजूद कोटद्वार पुलिस द्वारा हल्के में लेकर नजर अंदाज कर दिया। जिससे नाराज स्थानीय लोगों द्वारा मंगलवार को थाने का घेराव किया गया। मामला तूल पकड़ता देख पुलिस द्वारा लोगों को शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन देकर आश्वस्त किया गया।अब देखना यह है कि पुलिस मामले को तूल देती है या मामला सुलझाने में कामयाब होगी।
