मेनू
News

कोटद्वार में यूथ कांग्रेस ने नगर निगम की स्वकर प्रणाली पर जताया विरोध

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कोटद्वार में यूथ कांग्रेस ने  नगर निगम की स्वकर प्रणाली पर जताया विरोध 

उप जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को युवा कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन



कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार द्वारा पूर्व नगरपालिका के वार्डों में स्वकर प्रणाली के तहत कराधान किए जाने के संबंध में यूथ कांग्रेस के युवा कांग्रेसी अमित राज के नेतृत्व में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन जताते हुए उप जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर युवा कांग्रेस ने नगर निगम की हिटलर शाही पर विरोध जताया। इसके अतिरिक्त नगर निगम में शामिल किए गए 35 ग्रामीण वालों जो कि मुख्यत: क़ृषि कार्यों से जुड़े हुए हैं के लिए सिंचाई गूलों व नहरों के लिए धन आवंटित करने के लिए भी ज्ञापन सौंपा गया। युवा कांग्रेसियों का कहना था कि नगर निगम में शामिल किए गए ग्रामीण क्षेत्र जहां की कृषि कार्य होते हैं। नगर निगम बनने के बाद वहां की सिंचाई गूलें सिल्ट और मलवा से भरी पड़ी है। नगर निगम बनने के बाद से इन गूलों की सफाई भी नहीं हुई है जिस कारण कृषि के खेतों में पानी समुचित ढंग से नहीं पहुंच पा रहा और  कृषि कार्य बाधित हो रहे हैं। यही नहीं कई जगह सिंचाई गूल और नहरे टूटी पड़ी हैं उनकी मरम्मत भी बहुत आवश्यक है। इसलिए शीघ्र शीघ्र इनकी मरम्मत और सफाई करने के लिए धन आवंटित किया किया जाए। विरोध प्रदर्शन करने वालों में यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित राज ,विजय सिंह रावत, प्रदेश सचिव प्रवेश रावत, प्रदेश महामंत्री रुपेंद्र सिंह नेगी, राकेश आर्य, बसार्रत मसूरी, अंशदीप चौहान ,जावेद, अरविंद चौधरी, नरेश कोटनाला, पारस डुकलान, शुभम सती, प्रमोद रावत, योगेश वीरेंद्र सिंह सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें