मेनू
News

कोटद्वार में मौसम की पहली बरसात ने गर्मी से दिलाई राहत

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कोटद्वार में मौसम की पहली बरसात ने गर्मी से दिलाई राहत 
किसानों के दिलों और चेहरों पर फैली हरियाली 

कोटद्वार। भीषण गर्मी और लू से कोटद्वार वासियों को वरूण देव ने अपनी कृपादृष्टि से तरावट पहुंचाई। शुक्रवार सुबह से बहुत दिनों से नाराज़ चल रहे सूर्यदेव को वरूण देव मनाने में कामयाब रहे और अपनी कृपादृष्टि बनाते हुए जबरदस्त फुहारों के साथ जहां आमजन को ठंडक पहुंचाई वहीं किसानों के दिलों और चेहरों पर हरियाली की रौनक फैला दी। खबर लिखे जाने तक वरूण देव मेहरबान है ं। मौसम की पहली बरसात कोटद्वार में लैंसडाउन वन विभाग के लिए भी जीवनदायिनी साबित हो रही है। पिछले कई दिनों से वन-विभाग जंगलों में भड़कती आग से झुलस रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें