मेनू
News

कोटद्वार में पैरा मेडिकल कालेज के नाम से जनता से छलावा

Reporter
रिपोर्टर: Author August 5, 2026

  कोटद्वार में पैरा मेडिकल कालेज के नाम से जनता से छलावा 

 रिपोर्ट.  पुष्कर सिंह पवार

 गुरु रामराय कालेज में पैरा मेडिकल खोलने का श्रेय लेने वाले कोटद्वार की जनता को कर रहे गुमराह 

 कोटद्वार के गुरु राम राय विद्यालय में खुलने वाला पैरा मेडिकल कॉलेज नहीं, वरन् मात्र स्टडी सेंटर….. 

  कोटद्वार में बड़े जोरशोर से भाजपा का एक ग्रुप लोगों को भ्रमित कर बता रहा स्टडी सेंटर को कालेज.

 पैरा मेडिकल कॉलेज की असलियत कालेज के उप कुलपति अजय खंडूरी द्वारा मिडिया को बताई, सुने मिडिया को दी गई बाइट में. 

 सबसे बड़ी हास्यास्पद स्थिति कोटद्वार में जिस प्रतिष्ठान के पैरा मेडिकल खोलने का प्रचार प्रसार जोरशोर से किया गया उसके मुखिया/ महंत कार्यक्रम में कहीं नजर नहीं आए. आते भी क्यों क्योंकि उन्हें भी अहसास था कोटद्वार में कालेज नहीं वरन् मात्र स्टडी सेंटर की शुरुआत की जा रही है.

 सबसे गंभीर और चिंता जनक बात कार्यक्रम में जो देखने को मिली कि उत्तराखण्ड के विधानसभा अध्यक्ष के सरकारी कार्यक्रम/ गुरु राम राय मिशन के मेडिकल टीम प्रबंधन के सामने विद्यालय के बच्चों से कैटरिंग ( जलपान) की सेवा करवाई जा रही थी. कोटद्वार की गोदी मिडिया भी आंखों में पट्टी बाँध कर न्यूज़ कवरेज करती नजर आई. शायद यही प्रबंधन सरकारी स्कूलों के बच्चों द्वारा किया होता तो प्रधानाचार्य से लेकर अध्यापक तक सस्पेंड हो जाते और मिडिया जमीन आसमान एक करने में कोई कोताही नहीं करता. 

  अब आगे बच्चों को भविष्य दिखाने व जनप्रतिनिधि और स्टडी सेंटर को पैरा मेडिकल कॉलेज बताने ही बताएंगे की कोटद्वार का निजी पैरा मेडिकल स्टडी सेंटर बच्चों का भविष्य बनाएगा…? या निजी दुकानों को पनपने का मौका देगा…? 

  कोटद्वार के जनप्रतिनिधियों की सही नियत और सही सोच कोटद्वार के विकास के लिए होती तो यही पैरा मेडिकल कॉलेज सरकारी भी बन सकता था, क्योंकि स्टडी सेंटर भी कोटद्वार बेस हास्पिटल पर पीपी मोड के आधार पर ही कोटद्वार के निजी पैरा मेडिकल के विद्यार्थियों को तैयार करवा पाएगा नहीं तो कोटद्वार के विद्यार्थियों को देहरादून की दौड़ लगानी पड़ सकती है. गुरु राम राय मिशन के योजना के आधार पर कोटद्वार बेस हास्पिटल क्या पीपी मोड पर जाएगा..?? यह तो आने वाला वक्त ही बता पाएगा. कहने का मतलब है अगर कोटद्वार बेस हास्पिटल पीपी मोड में होगा तो निजी संस्थान का पैरा मेडिकल स्टडी सेंटर भविष्य में पैरा मेडिकल कॉलेज बनेगा नहीं तो जय सिया राम……  . 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित खबरें