कोटद्वार में दंगे कराने का प्रयास
बहुसंख्यक समुदाय के लोगों ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से दिया ज्ञापन
सोशल मीडिया में गाय के बछड़े के कटे सिर के वायरल वीडियो और फोटो से मची रही दहशत
प्रशासन द्वारा फर्जी वीडियो और फोटो वायरल करने वाले संगठनों और व्यक्ति पर नहीं हुई कार्रवाई
फर्जी वीडियो और फोटो वायरल करने वाले पर कार्रवाई नहीं होने पर मीडिया बनाएगा प्रशासन पर दबाव, सामाजिक संगठनों ने भी दी प्रशासन को चेतावनी, माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्यवाही नहीं होने पर करेंगे प्रदर्शन और धरना।
कोटद्वार में आज सुबह उस समय दहशत मच गई जब सोशल मीडिया पर गाड़ी घाट चौराहे के आसपास गाय के बछड़े का कटा सिर मिलने की खबर वायरल हुई। वही कुछ हिंदूवादी संगठनों ने इस खबर का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
गौरतलब है कि जो फोटो और वीडियो वायरल हुई वह कोटद्वार के ही हिंदूवादी संगठन द्वारा की गई है। वही लोग तहसील परिसर में शिकायत करने भी पहुंच गए। जब इस बात की खबर कोटद्वार के मीडिया को लगी तो उनके द्वारा कुछ सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर माहौल बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ एकजुट होकर फोटो वायरल करने वालों के खिलाफ गिरफ्तारी करने के लिए दबाव बनाने के लिए प्रशासन से वार्ता करने की बात कही तथा कार्यवाही नहीं होने पर प्रदर्शन और धरना भी किया जाएगा। कोराना से लोग वैसे ही दहशत में हैं ऐसे में कुछ बददिमाग लोगों द्वारा शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा। कोटद्वार के लिए इस प्रकार का माहौल बनाना शुभ संकेत नहीं है। इसलिए प्रशासन को चाहिए कि शहर का माहौल बिगाड़ने वाले लोगों पर कठोर कार्यवाही की जाए, चाहे वह सरकार समर्थित हो या समाज विरोधी।
