कोटद्वार में झोलाछाप क्लीनिकों में छापा
चार अवैध संचालित क्लीनिक सील। एक समुदाय विशेष के झोलाछाप डॉक्टर के परिजनों ने काटा हंगामा। लकड़ी पडाव स्थित एक मेडिकल की दुकान स्वामी पर मुखबिरी करने के शक पर दुकान स्वामी को दी गई,जान से मारने की धमकी। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने गए दुकान स्वामी की रिपोर्ट दर्ज करने से पुलिस ने किया इंकार। देर शाम तक दुकान के आसपास साम्प्रदायिक माहौल गरमाया रहा। दुकान स्वामी के समर्थन में हिन्दू संगठनों ने भी संभाला मोर्चा। दुकान स्वामी की रिपोर्ट दर्ज करने में थाना कोतवाली और बाजार चौकी की भूमिका लापरवाही की निशानी, संवेदनशील है लकड़ी पडाव का क्षेत्र। झोलाछाप डॉक्टर के परिजन और समुदाय विशेष के लोग दुकान के ग्राहको को भी डरा रहे।
जिलाधिकारी पौड़ी ने किया इंटीग्रेटेड फार्मिंग का निरीक्षण
जिलाकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज 03 किमी दूर पैदल चलकर कमेडा कंडारा गांव पहुंचकर इन्टीग्रेटेड फार्मिंग का जायजा लिया। जिलाधिकारी को अपने बीच देखकर काश्तकार खुशी से गदगद नजर आए। इससे पूर्व जिलाधिकारी डूंगरी गांव पहुंचे जहां उन्होंने काश्तकारों द्वारा की जा रही खेती, मत्स्य पालन, पॉलीहाउस, कश्मीरी अखरोट के पौधों का जायजा लिया। उन्होंने प्रगतिशील किसानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अन्य युवाओं को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए, ताकि पलायन को रोकने के साथ-साथ गांव में ही स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे तथा वे अपनी आर्थिकी मजबूत भी कर सकेंगे।
जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे डूंगरी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने काश्तकार गणेश नेगी द्वारा की जा रही खेती का जायजा लिया। उन्होंने वहां पॉलीहाउस, मत्स्य पालन, सब्जी उत्पादन को अधिक से अधिक बढ़ाने को कहा, जिससे कि अन्य बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार मिल सके। तत्पश्चात जिलाधिकारी 03 किमी दूर पैदल चलकर कमेडा कंडारा गांव पहुंचे जहां उन्होंने काश्तकार प्रमोद खंडूड़ी से मछलियों के प्रजाति, मछलियों के लिए चारा तथा कुल लागत के साथ ही सब्जियों की किस्म, पॉलीहाउस, मुर्गी बाड़ा, मौनपालन की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर उन्नत किस्म के बीजों की प्रजाति उद्यान, कृषि विभागों द्वारा काश्तकारों को उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने स्थानीय काश्तकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इंटीग्रेटेड फार्मिंग में काश्तकारों द्वारा बेहतर कार्य किया गया है। स्थानीय काश्तकारों के द्वारा पॉलीहाउस की मांग पर जिलाधिकारी ने पॉलीहाउस उपलब्ध कराने की बात कही।
इसके अलावा जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत डूंगरी में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री से मुलाकात कर उनसे आइबर मेक्टिन दवाई व मा. मुख्यमंत्री मेडिकल किट वितरण की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि घर-घर जाकर सामाजिक दूरी का अनुपानल करते हुए दवाओं के किट को वितरित करना सुनिश्चित करें।
इस मौके पर क्षेत्रीय पटवारी मेहराज अहमद, स्थानीय काश्तकार यशवन्त सिंह, ध्रुव सिंह रावत, बबीता आदि मौजूद रहे।
.लैंसडौन वन प्रभाग की लालढांग रेंज में हाथी ने कुचला बुजुर्ग,हुई मौत
लकड़ी बीनने जंगल गया था बुजुर्ग
लैंसडाउन डिवीजन में मे बडा मानव वन्य-जीव संघर्ष
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की लालढांग रेंज के कक्ष संख्या 20 सिगड्डी के जंगल में हाथी के हमले में एक 74 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है, सूचना पर पहुची वन विभाग की टीम ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।जानकारी के मुताबिक जयदेवपुर सिगड्डी निवासी 74 वर्षीय शिवदत्त जोशी पुत्र माधवानन्द मंगलवार सुबह अपनी पत्नी लीला देवी सहित शारदा देवी, दीपा देवी के साथ लालढांग रेंज कक्ष संख्या 20 सिगड्डी के जंगल में लकड़ी बीनने गये थे, सूचना के मुताबिक 8 बजे के बीच हाथी ने शिवदत्त जोशी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिलाओं के शोर मचाने पर हाथी वहां से चला गया। महिलाओं ने घटना की सूचना जयदेवपुर सिगड्डी के लोगों को दी, सूचना पर लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर डिप्टी रेंजर आजम खान, वन दरोगा धनीराम, वन दरोगा हिम्मत सिंह भारती मौके पर पहुंचे, तब तक शिवदत्त की मौत हो चुकी थी,वन विभाग की टीम ने मृतक के शव को उनके आवास पर लाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पार्षद जगदीश मेहरा ने बताया कि शिवदत्त जोशी पूर्व की तरह रोजमर्रा की जरूरत के लिए लकड़ी बीनने जंगल में गए थे तभी हाथी ने उन पर अटैक कर दिया, जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई, वन विभाग से यही मांग है कि उनके परिवार को आर्थिक सहायता दी जाय।
वही लैंसडौन वन प्रभाग के डीएफओ दीपक सिंह ने बताया कि 8:00 बजे के लगभग सुबह सूचना मिली की लालढांग रेंज के सिगडड़ी कंपार्टमेंट 20 में एक बुजुर्ग व्यक्ति को हाथी ने कुचल दिया, बार-बार कहने के बाद भी लोग जंगलों का रुख छोड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं, पिछले डेढ़ महीने के अंदर लैंसडौन वन प्रभाग में यह चौथी घटनाएं हो चुकी है, अगर अब भी लोग नहीं माने तो जंगल के अंदर जो भी लोग पाए जाएंगे उनके खिलाफ वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
घटनाओं पर एक नजर
लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार रेंज में पनियाली गदेरा
कुंती देवी 65 वर्ष हाथी के हमले में मौत 9 अप्रैल 2021
लालढांग रेंज
अफसरी 40 वर्ष हाथी के हमले में मौत 22 मई 2021
धूम सिंह उम्र 65 वर्ष हाथी के हमले में मौत 22 मई 2021
शिवदत्त जोशी 74 वर्ष हाथी के हमले में मौत 1 जून 2021हाथी ने मरा





