मेनू
News

कोटद्वार में गैस कालाबाजारी का बाजार गर्म

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 राष्ट्रीय सचिव महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला ने की प्रेस वार्ता

कोटद्वार। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला ने कोटद्वार पहुँच कर लैंसडाउन विधानसभा के मुद्दो पर प्रेसवार्ता करते हुए कहा मैंने 2012 का चुनाव लड़ा था और मैं बहुत कम वोटों से चुनाव हारी थी और 2017 में में मेरा टिकट नही हो पाया था लेकिन 2022 ,मैं लैंसडाउन विधानसभा की दावेदारी मैं कर रही हूँ । ज्योति रौतेला ने कहा की मेरे चार मुख्य मुद्दे है जिन पर मैं काम करूँगी सड़क,शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार ।ज्योति रौतेला ने कहा कि लैंसडाउन मेरी कर्मभूमि है और जब भी में अपने क्षेत्र में घूमती हूँ तो लोगो से यही बोलती हूँ की एक मौका मुझे जरूर दे ताकि में अपने क्षेत्र में इन चार मुख्य समस्याओं को दूर कर सकू । वही ज्योति रौतेला ने लैंसडाउन विधानसभा के विधायक पे निशाना साधते हुए कहा क्षेत्रीय विधायक को कम से कम अपना कार्यालय अपने क्षेत्र में खोलना चाहिए । ताकि क्षेत्रीय लोगों को कोई भी परेशानी हो तो कार्यालय जाकर अपने विधायक से अपनी समस्याओं को रख सके । 10 साल में गुजरे हुए 9 सालों में क्षेत्रीय विधायक ने कोई भी काम अपने क्षेत्र में नहीं किया है । जैसा कि क्षेत्रीय विधायक ने पहले 5 सालों में कहा मैं विधायक तो बीजेपी का हूं और राज्य में कांग्रेस की सरकार है । जिस कारण मै काम नही कर पा रहा हूँ । लेकिन अब तो डबल इंजन की सरकार है तो इन गुजरे हुए 4 सालों में क्यों काम नहीं हुऐ। इस बार 2022 के चुनाव में लैंसडाउन विधानसभा में जीत हमारी होती है, तो मैं सड़क स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार पर काम करूंगी।

कोटद्वार में रसोई गैस का काला कारोबार, गैस एजेंसी संचालक और सप्लायर बने हमजोली 

कोटद्वार में लॉकडाउन के दौरान से रसोई गैस में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। वर्तमान में रसोई गैस की मूल्यवृद्धि ने सभी के होश उड़ा कर रख दिए चाहे वह संपन्न परिवार हो मध्यम परिवार हो या फिर निर्धन परिवारों का तो भगवान ही मालिक है। लगातार रसोई गैस और तेल के मूल्यवृद्धि ने रसोई का खाने का स्वाद ही बिगाड़ कर रख दिया। लेकिन कोटद्वार के गैस एजेंसी संचालक और सप्लायरों ने इस रसोई की कड़वाहट में करेले पर नीम चढ़ने का काम किया है। बताते चलें कि कोटद्वार के गैस संचालकों और सप्लायर तथा पूर्ति विभाग से लेकर बाट माप विभाग व प्रशासन की ढिलाई का फायदा उठाते हुए रसोई गैस के संचालक किस प्रकार कोटद्वार और पौड़ी जिले के ग्राहकों को खुलेआम लूट रहे हैं वह हैरतअंगेज है। कोटद्वार के गैस संचालकों और सप्लायरों की मिलीभगत का एक ऐसा ही उदाहरण कोटद्वार में देखने को तब मिला जब वार्ड नं 32 शिवराज पुर के उपभोक्ता आलोक रावत ने गैस तो कोटद्वार गैस एजेंसी मोटाढांक से बुक कराई लेकिन गैस सप्लाई करने पहुंच गई कोटद्वार की एक निजी गैस एजेंसी। जिसके द्वारा आलोक रावत को दो सिलेंडर 1620 रूपए में घर पहुंचा कर दिए गए। आलोक रावत द्वारा जब सिलैंडर तोला गया तो उनके होश उड़ गए क्योंकि दोनों सिलैंडर का वजन 5 से 4 किलो कम पाया गया। जब इसकी शिकायत मोटाढांक स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर की गई तो गैस एजेंसी संचालक ने बताया कि सप्लाई करने वाला वाहन उनका नहीं है।रावत द्वारा इस मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी कोटद्वार,जिला पूर्ति अधिकारी पौड़ी तथा बाटमाप विभाग कोटद्वार को भी दी है। इसके बाद आलोक रावत ने इसकी सूचना लोकसंवाद टुडे को दी। लोक संवाद टुडे ने अपने ख़बरों के अपने पोस्ट मार्टम में पाया कि सप्लाई करने वाला वाहन कोटद्वार के ही गैस एजेंसी संचालक का है। मजेदार बात यह है कि कोटद्वार की निजी गैस एजेंसी ने किस नियमावली के तहत गढ़वाल विकास मंडल निगम द्वारा संचालित गैस एजेंसी के उपभोक्ता को गैस दे दी ।बात यहीं खत्म नहीं हो जाती गैस सप्लाई करने वाली एजेंसी के सप्लायर द्वारा उपभोक्ता को न तो क्रय करने की रशीद दी और न हीं वजन करके उपभोक्ता को गैस दी। जब इस घालमेल का पूर्ती अधिकारी से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि घटतोली का मामला उनके कार्यक्षेत्र में नहीं आता। लेकिन सिलैंडर सप्लाई में हुई घालमेल की जांच शिकायत मिलने पर करने का आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लिया। वहीं बाट माप इंस्पेक्टर आलोक गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि घटतोली में कठोर कार्रवाई के तहत 25 हजार रूपए तक का जुर्माना और लाइसेंस निरस्त तक की कार्रवाई की सकती है। देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग इस प्रकार के घालमेल से गरीब और जरूरतमंद उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने में सक्षम हो पाएगा या नहीं………?

संबंधित खबरें