मेनू
News

कोटद्वार में किसानों को साग सब्जी और फलोत्पादन का प्रशिक्षण देने पहुंची पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की टीम

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कोटद्वार में किसानों को साग सब्जी और फलोत्पादन का प्रशिक्षण देने पहुंची पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की टीम 

रिपोर्ट -पुष्कर सिंह पवार 

कोटद्वार। गुरुवार को कोटद्वार के खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र के सभागार में कोटद्वार सहित गढ़वाल जिले के फलोत्पादन और साग सब्जी से जुड़े किसानों को गुणवत्तापूर्ण खेती के गुर सिखाने के लिए पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की टीम जिसमें वीके सिंह,  फल विशेषज्ञ वैज्ञानिक,एसके मौर्य, साग सब्जी वैज्ञानिक,प्राध्यापक पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय,डीके सिंह, डीएचओ कोटद्वार, प्रभाकर सिंह, ख़ाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केन्द्र केन्द्र के प्रभारी एस के नवानी सहित कई किसान और उद्यान विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। 
 कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को आधुनिक उद्यानिकी और कृषि अपनाने पर जोर दिया जिससे किसान आत्मनिर्भर बन सके। किसानों द्वारा भी फल सब्जी पर लगने वाले रोगों, अधिक उत्पादन देने वाले बीजों और सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों के हितों की योजनाओं की जानकारी ली गई।

संबंधित खबरें