मेनू
News

कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती रैली का 7वां दिन,5842 में से 4760 अभ्यर्थियों ने लिया भाग

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

  कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती रैली का 7वां दिन,5842 में से 4760 अभ्यर्थियों ने लिया भाग 

 उत्तराखंड के कोटद्वार गढ़वाल  में आयोजित अग्निवीरों की भर्ती के लिए आयोजित की जा रही सेना भर्ती रैली के 7वें दिन (25अगस्त, 2022), पौड़ी गढ़वाल जनपद की 2 तहसीलों और टिहरी गढ़वाल की 3 तहसीलों के 5842 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया था। जिनमें कुल 4760 उम्मीदवार उपस्थित हुए।

   एआरओ लैंसडाउन के अंतर्गत 7 जिलों में कुल 63,360 उम्मीदवारों ने अग्निवीर सैनिक सामान्य ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क / एसकेटी, ट्रेड्समैन की विभिन्न श्रेणियों के तहत पंजीकरण कराया है। रैली के आयोजन में नागरिक प्रशासन ने सहायता प्रदान की है और अधिकतम संसाधन जुटाए हैं।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर समस्त विकासखंड़ों में विभिन्न खेलों का आयोजन 

हॉकी के जादूगर’’ के जन्म दिवस 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस

 जिलाधिकारी गढ़वाल के निर्देशों पर मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर समस्त विकासखंड़ों में विभिन्न खेलों का आयोजन हेतु बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मेजर ध्यान चंद ‘‘हॉकी के जादूगर’’ के जन्म दिवस 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलों का माहौल सृजित करने व खेलों के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद के प्रत्येक विकासखंड स्तर पर एथलेटिक्स, फुटबाल, कबड्डी, खो-खो एवं बैडमिंटन में से किसी एक खेल का आयोजन किया जाएगा।

      मुख्य विकास अधिकारी ने खंडविकास अधिकारी व क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी द्वारा विकासखंड स्तर पर एक खेल व स्थल का चयन करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकासखंड स्तर पर खेल प्रतियोगिता का सम्पन करने हेतु निर्णायक/व्यायाम शिक्षकों की तैनाती खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी करें। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी सहित खंडविकास अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें