कोटद्वार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल कोटद्वार पहुंचने पर किया महिला शरणालय का निरीक्षण व कोटद्वार कोतवाली में महिला पुलिस हेल्पलाइन का
कोटद्वार में मंगलवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने पहुंचकर सबसे पहले महिला शरणालय का निरीक्षण किया निरीक्षण में महिला शरणालय में विभाग द्वारा अब तक महिला शरणार्थियों की संख्या बताने में असमर्थता जाहिर की। वही जब महिला आयोग की अध्यक्ष कोटद्वार कोतवाली पहुंची तो उन्होंने कोटद्वार कोतवाली में महिला पुलिस हेल्पलाइन द्वारा पुलिस हेल्पलाइन का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस हेल्पलाइन को निर्देशित किया कि जो भी महिला पीड़ित है यह शिकायत लेकर थाने में आ रहे हैं तो उसके साथ नरमी का व्यवहार किया जाए न कि पुलिसिया व्यवहार। वही मीडिया द्वारा कोटद्वार में विक्षिप्त महिलाओं का लगातार हो रहा है शोषण को लेकर आवाज उठाई गई जिसको लेकर महिला आयोग के अध्यक्ष ने संज्ञान लेते हुए कहा कि इसका शीघ्र निराकरण किया जाएगा। वहीं स्कूलों में हो रहे बच्चों व बालिकाओं के यौन शोषण को लेकर भी महिला आयोग ने स्कूलों में सेल बनाने की बात कही जिसको लेकर उन्होंने काफी गंभीरता जताई । महिला आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही उत्तराखंड में जो भी पीड़ित महिला या किसी भी प्रकार से अभावग्रस्त हैं उस को मदद पहुंचाने के लिए सरकार पूरी तरह से गंभीरता से प्रयास कर रही है।