कोटद्वार भाजपा ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
इस मौके पर वक्ताओं ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास नीति के तहत विना भेदभाव, आम आदमी से लेकर सबसे निर्धन व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का काम किया है. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आपसी सहयोग से राज्य में आलवेदर रोड, पहाड़ में रेल पहुंचाने, चारधाम धार्मिक पर्यटन को हवाई सेवा से जोड़ने निर्धन आय वर्गों को 2023 तक मुफ्त राशन, मुफ्त तीन रसोई सिलेंडर, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास सुविधा से हर धर्म जाति के वास्तविक जरूरत मंदो को योजना का लाभ पहुंचाने का काम किया है.
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य जगमोहन सिंह रावत, उमेश त्रिपाठी, संग्राम सिंह भंडारी, प्रभु दयाल वर्मा, प्रवेश लूथरा, अनिल शास्त्री, पूर्व नगर अध्यक्ष सेवक राम ,जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी,जंग बहादुर सिंह रावत, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल रावत,अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष शांतनु रावत, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष मोहम्मद नूरुद्दीन, जिला मीडिया प्रभारी विनोद रावत, दर्शन सिंह बिष्ट, जगमोहन सिंह रावत,भाबर मंडल महासचिव आशीष रावत, मीनू डोबरियाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
