मेनू
News

कोटद्वार बाजार का गोखले मार्ग अतिक्रमण का अड्डा

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

 कोटद्वार बाजार का गोखले मार्ग अतिक्रमण का अड्डा 

नगर निगम और प्रशासन अतिक्रमणकारियों के आगे बेबस

शाम होते ही गोखले मार्ग बन जाता है मछली बाजार

कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत गोखले मार्ग पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर वरिष्ठ नागरिक मंच के आर सी कोठारी ने नगर आयुक्त, नगर निगम की महापौर, पुलिस अधीक्षक व उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सोपते हुए कहा कि गोखले मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए। गोखले मार्ग पर अतिक्रमण होने के कारण बुजुर्गों एवं महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

गोखले मार्ग पर फल सब्जी बिक्रेताओं का कब्जा

 स्थानीय फल विक्रेता तथा सब्जी बिक्रेता महिलाओं से द्विअर्थी शब्दों में अश्लील बातचीत करते हैं , वही यह फल और सब्जी विक्रेता कभी-कभी लड़कियों व महिलाओं से छेड़छाड़ करने में भी बाज नहीं आते। भीड़ का फायदा उठाकर यह लोग आपत्तिजनक हरकतें करते नजर आते हैं, अगर शीघ्र ही इन पर कार्यवाही नहीं की गई तो मजबूरन वरिष्ठ नागरिक मंच को उनके खिलाफ आंदोलन करना होगा। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। अतिक्रमण के चलते शाम होते ही गोखले मार्ग से आम आदमी अपनी जरूरतों की खरीदारी तक सकून से नही कर पाता। सब्जी,फल बिक्रेताओं के साथ पक्के दुकानदार भी अपनी दकानो का सामान सड़कों पर फैला देते हैं। नगर निगम तथा प्रशासन तो लगता है इस समस्या से आंखें मूंदकर बैठा है।

शाम चार बजे गोखले मार्ग के हालात,शोसल डिस्टेसिग की उडी धज्जियां

संबंधित खबरें