मेनू
News

कोटद्वार पुलिस और एनसीसी कैडेट्स द्वारा चलाया कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान

रिपोर्टर: Author August 5, 2026
कोराना वायरस के बचाव लिए पुलिस और एनसीसी का संयुक्त जागरूकता अभियान

कोटद्वार पुलिस और कोटद्वार की एनसीसी कैडेट्स विंग ने कोटद्वार के विभिन्न मार्गों पर रैली निकालकर कोरोनावायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैलियां निकाली। 

इस दौरान जिन लोगों के पास मास्क नहीं थे उन लोगों से मास्क पहनने की अपील की और उन्हें फ्री में मास्क वितरित किए।

 जन जागरूकता अभियान के दौरान कोटद्वार कोतवाली के थानाध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी के दिशा निर्देशों के अनुसार कोटद्वार में लोगों को कोरोनावायरस से बचाव के लिए पूरे जिले में पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान और मुफ्त में मास्क वितरित किए जा रहे हैं जिससे कोरोनावायरस से लोगों को बचाया जा सके। आज कोटद्वार कोतवाली के समस्त पुलिसकर्मियों सहित कोटद्वार की एनसीसी कैडिट  को भी इसमें शामिल किया गया और जागरूकता अभियान चलाया गया। वहीं जागरूकता अभियान में कोटद्वार महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने भी बढ़-चढ़कर जागरूकता अभियान में भाग लिया। टीम लीडर प्रियंका ने बताया कि कोटद्वार की एनसीसी टीम ने पूरे कोविड के दौरान जन जागरूकता अभियान चलाया। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया, रैलियां निकाल कर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त डिजिटल तकनीक के माध्यम से भी लोगों को एनसीसी की टीम द्वारा जागरूक किया जा रहा है।

संबंधित खबरें