कोटद्वार नगर निगम पार्षद की गिरफ्तारी से नाराज पार्षदों ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला,
रिपोर्टर – पुष्कर पवार’पदम’/ कोटद्वार
कोटद्वार नगर निगम में हुए 24 लाख रुपये की घोटाले में ठेकेदार के साथ पार्षद कुलदीप सिंह कम्बोज की गिरफ्तारी से नाराज होकर कोटद्वार नगर निगम के अधिकांश पार्षदो ने एएसपी कोटद्वार कार्यालय के बाहर पुलिस के खिलाफ एकतरफा कार्यवाही से नाराज होकर नारे बाजी करते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका.और मुख्य आरोपी नगर निगम, के तत्कालीन पद पर तैनात नगर आयुक्त, तत्कालीन लेखाधिकारी पंकज सिंह रावत के खिलाफ कार्यवाही न कर जनता द्वारा चुने जनप्रतिनिधि की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए पुलिस पर एकतरफा कार्यवाही के आरोप लगाए.पार्षदो ने पुलिस से निगम के दोषी अधिकारी व कर्मचारी को शीध्र गिरफ्तार करने की मांग की।
बाइट -विपिन डोबरियाल, पार्षद
बाइट – नईम अहमद,पार्षद