मेनू
News

कोटद्वार नगर निगम के पार्षद विपिन डोबरियाल पर हुवा जानलेवा हमला

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

  कोटद्वार नगर निगम के पार्षद विपिन डोबरियाल पर हुवा जानलेवा हमला 

कोटद्वार में अवैध शराब माफिया बेखौफ

कोटद्वार की कानून व्यवस्था कटघरे में

कोटद्वार। कोटद्वार में कानून व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरी नजर आने लगी है। भूमि माफिया,शराब माफिया,खनन माफिया, सहित तमाम जरायम पेशे से जुड़े अपराधी लगातार बेलगाम होते जा रहे हैं। इसका एक ताजातरीन मामला मंगलवार देर रात का है जब कुछ अवैध शराब। माफियाओं ने  कोटद्वार नगर निगम के पार्षद विपिन डोबरियाल पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। मामला कोटद्वार देवी रोड का है। जब मंगलवार की रात पार्षद विपिन डोबरियाल अपने मित्र के घर से वापस अपने घर की ओर जाने लगे तो अचानक घात लगाकर बैठे शराब माफियाओं ने पार्षद विपिन पर हमला कर दिया। विपिन के शोर मचाने से आस-पड़ोस के लोग घरों से बाहर निकल आए, लोगों के आने के बाद हमलावर पार्षद को अधमरा कर भाग खड़े हुए। उत्तराखण्ड विकास पार्टी के उपाध्यक्ष एडवोकेट ध्यान सिंह नेगी ने कहा कि निगम के पार्षद डोबरियाल कोटद्वार में कानून व्यवस्था और नशे के कारोबार को खत्म कराने व पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार के लिए पुलिस प्रशासन पर लगातार सकारात्मक दबाव बना रहे हैं इसलिए पुलिस प्रशासन के कुछ लोगों को पार्षदों का नशे के खिलाफ और वर्षों से कोटद्वार में ही जमें और घूम फिर कर कोटद्वार ही वापस आ जाने वाले पुलिसकर्मियों को हटाने के लिए दबाव बनाया। जिससे अवैध नशे के माफियाओं को यह अच्छा नहीं लगा इसी कारण  शराब माफिया बेचैन हो गए और पार्षद पर हमला कर दिया।

ये हमला चाहे किसी ने भी किया हो पुलिस को आगामी समय मे ऐसा न हो ऐसा सोचकर कार्यवाही करनी चाहिए।

  दुर्गा मंदिर  के समीप बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त

कोटद्वार । बुधवार को थाना कोटद्वार को सूचना मिली कि एक बोलेरो वाहन कोटद्वार से दुगड्डा जाने वाले मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गया है उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा तो पाया कि दुर्गा मंदिर दूगड्डा मार्ग के नीचे एक बोलेरो संख्या UA12-7232 नीचे खाई में गिरी हुई थी पुलिस फोर्स द्वारा तत्काल नीचे खाई में जाकर चेक किया गया तो मैक्स बोलेरो में एक व्यक्ति घायल अवस्था में पढ़ा हुआ था । घायल व्यक्ति को पुलिस द्वारा एवं स्थानीय लोगों की मदद से खाई से ऊपर सड़क में लाया गया एवं उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया वाहन में चालक के अलावा अन्य कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।

वाहन संख्या UA12-7232 बोलेरो घायल व्यक्ति का नाम पता

राजेश मजेडा पुत्र बुद्धि राम मजेडा निवासी ग्राम बिजनुर पोस्ट ऑफिस मांडाई पौखाल तहसील कोटद्वार उम्र 43 वर्ष निवास स्थान राजस्व क्षेत्र में पड़ता है।

संबंधित खबरें