कोटद्वार गढ़वाल के पत्रकार मनोज नौडियाल को मिली मानवाधिकार में जिम्मेदारी
रूद्रपुर में सामाजिक कार्यों में किया प्रतिभाग
भाईचारा एकता मंच ने पत्रकारिता के लिए रूद्रपुर में किया सम्मानित
मनोज नोडियाल को सर्व मानवाधिकार सुरक्षा समीति का आई कार्ड और सर्टिफिकेट देते हुए राष्ट्रीय वरिष्ठ अलका सक्सेना उपाध्याय
उत्तराखंड, पुलभट्टा ।राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ ,अंर्तराष्ट्रीय तक्षशिला अखाड़ा ब्रह्माण्ड शक्ति योग पीठ के तत्वावधान में ग्यासपीठ स्वामी ड़ॉ. देव हंस की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारियों को पटका पहना कर स्वागत, अभिनंदन किया।सभी संस्था पदाधिकारीयों ने मंदिर प्रांगण में मां बगलामुखी, मांदुर्गा तथा नवग्रहों के दर्शन कर आशिर्वाद प्राप्त किये तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष ड़ॉ. रेनूशरण ने आगामी आयोजित कार्यक्रम की बैठक ली ।इसमें संस्थान द्वारा सनातन संस्कृति, गौरक्षा, कमजोर वर्ग की सहायता हेतु कार्य किया जाता है।ड़ॉ. रेनूशरण ने कहा कि संस्था बहुत जल्द जरूरत मंद बच्चों को सहायता प्रदान करने के लिए गर्म वस्त्र भेंट करेगी ।इस अवसर पर संस्था की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्का रस्तौगी ,मिडिया प्रभारी मनोज नौडियाल,यश रस्तौगी, हरीश व अन्य सभी संस्थान के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भाईचारा एकता मंच रूद्रपुर में सम्मानित होते हुए मनोज
रूद्रपुर।नई बस्ती खेड़ा,माता मन्दिर स्थित देवभूमि एक पहल समिति रजिस्टर कार्यालय में संस्था की अध्यक्ष कोमल शर्मा के दिशा निर्देशों पर 62 बच्चों को नोटबुक देकर उन्हें पढ़ाई के प्रति आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।संस्था की अध्यक्ष कोमल शर्मा ने बताया कि उनकी संस्था छह साल से गरीब बच्चे जो शिक्षा से वांछित हो जाता है संस्था उन्हें निशुल्क पढ़ाती है।इस मौके पर रानी शर्मा, विरेन्द्र कुमार शर्मा शीला,धीरज,चमेली, समुन्द्री देवी आदि मौजूद रहे।
संस्था के पदाधिकारियों के साथ सामाजिक कार्यो में प्रतिभाग करते मनोज नौडियाल
.jpg)

