मेनू
News

कोटद्वार क्षेत्र में भारी बरसात से हुई तबाही का उपजिलाधिकारी कोटद्वार ने किया मौका मुवायना

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

  कोटद्वार क्षेत्र में भारी बरसात से हुई तबाही का उपजिलाधिकारी कोटद्वार ने किया मौका मुवायना

  कोटद्वार। मंगलवार को कोटद्वार में हुई भारी बरसात के चलते अधिकांश क्षेत्र में वर्षा और बरसाती नालों ने भारी तबाही मचाई थी जिसका कोटद्वार उपजिलाधिकारी उपजिलाधिकारी द्वारा बुधवार को स्थलीय मौका मुवायना किया गया तथा प्रभावित लोगों को शीघ्र उनके नुकसान के भरपाई के लिए कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। 

  गौरतलब है कि मंगलवार को हुई भारी बरसात ने रतनपुर कुम्भीचौड में कोटद्वार शहर और सनेह पट्टी को जोड़ने वाले झूला पुल सहित सम्पर्क मार्ग के ध्वस्तीकरण का मौके पर निरीक्षण कर शीघ्र कार्यवाही करने का कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए। झंडी़चौड के प्रेमनगर में हुए दो वार्डों को जोड़ने वाले तेली सोत पर बने पुलिया और सड़क के ध्वस्तीकरण का भी उप जिलाधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण किया। वहीं निम्बूचौड़ और सत्तीचौड़ को जोड़ने वाले सम्पर्क मार्ग के भी बरसाती नाले व सुखरौ नदी से हुए नुकसान के चलते लोगों को अपने कृषि भूमि के कटाव, मार्ग के बहने के कारण सत्तीचौड़ निवासियों को अपने वाहन निम्बूचौड़ मुख्य मार्ग पर पार्किंग करने की नौबत के कारण बहुत मुश्किलों का सामना करना पढ़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार बच्चों के स्कूल खुलने के बाद बच्चों को स्कूलों में समय से भेजने में भी भारी परेशानी झेलनी पडेगी। बुधवार को सत्तीचौड़ के निवासी रंजना रावत, रश्मि पटवाल, राजेन्द्र सिंह रावत दिलवर सिह सहित कई महिलाओं और स्थानीय नागरिकों के साथ उप जिलाधिकारी कोटद्वार को अपनी समस्याओं का ज्ञापन देने तहसील परिसर पहुंचे। 

संबंधित खबरें