मेनू
News

कोटद्वार कोतवाली मे वसूली इन्सपेक्टर की भर्ती शुरू

रिपोर्टर: Author August 5, 2026

कोटद्वार पुलिस वसूली के लिए कर रही युवाओं की वसूली इन्सपेक्टर की भर्ती

कोटद्वार के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी
कोटद्वार में कोटद्वार कोतवाली अन्तर्गत सीमा चौकियों पर वसूली इंस्पेक्टर की नियुक्तियां की गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में कौडिया चैकपोस्ट जसोदरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस द्वारा कुछ युवाओं की भर्ती वसूली इंस्पेक्टर के तौर पर नियुक्तियां की गई है। जिनका काम सीमाओं पर आने जाने वाले ट्रकों, वाहनों और बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों पर नजर रख वसूली करना है। यह वसूली इंस्पेक्टर बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को कोरोना के नाम पर सात से 14 दिन के कोरानटाईन की धमकी देकर  उत्तराखंड में प्रवेश करने देते हैं। नही कुछ मिलने या उलझने वालो का टेस्टिंग कर जबरन कोरनटाइन के लिए भेजा जा रहा है। यही नहीं इन वसूली इंस्पेक्टरों के द्वारा सामग्री लाने वाले लोगों से भी जमकर वसूली की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि यह वसूली इंस्पेक्टर सादी वर्दी में बाहरी राज्यों और ट्रक तथा वाहनों के मालिकों और ड्राइवरों से बदतमीजी तक करने से गुरेज नहीं करते। किसी ने ठीक ही कहा है जब “सैंया भए कोतवाल तो डर काहे का”

संबंधित खबरें